फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   report on gomati river front exposes akhilesh government says BJP.

'गोमती रिवर फ्रंट की जांच रिपोर्ट ने खोली अखिलेश सरकार की पोल'

Sat, 03 Jun 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Jun 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
 report on gomati river front exposes akhilesh government says BJP.
अखिलेश यादव और सीएम योगी

भाजपा ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि गोमती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट की न्यायिक जांच रिपोर्ट आने के साथ ही अखिलेश यादव सरकार की पोल खुल गई है।

विज्ञापन


हैरान करने वाली बात तो यह है कि इतने बड़े प्रोजेक्ट में बगैर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) काम करवाया गया।

शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार ने तो कैंसर पीड़ितों को भी नहीं छोड़ा।

इनके नाम पर चक गंजरिया सिटी में बने कैंसर अस्पताल में पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी जैसी कोई सुविधा नहीं होने के बावजूद अखिलेश ने इसके उद्घाटन में जरा भी देर नहीं लगाई।

विज्ञापन

सरकारी खजाने को जमकर लूटा

 report on gomati river front exposes akhilesh government says BJP.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने तो सरकारी खजाने को जमकर लूटा। जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर लखनऊ में लगाए गए लाल पत्थर व सोलर ट्री बेमतलब विदेशों से ऊंची कीमतों पर मंगाए गए।

इसी तरह, जनेश्वर मिश्र पार्क में 20 करोड़ खर्च करके 14 डीप बोरिंग वाले पंपसेट लगवाए गए।  इनसे पानी निकालकर पार्क की झील को भरा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed