फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   report of suspected patients of coronavirus found negative

लखनऊः कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव, ... फिर भी दहशत में नहीं जा रहे विदेश

Thu, 05 Mar 2020 02:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Mar 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
report of suspected patients of coronavirus found negative
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज लखनऊ में भी मिले हैं। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिर भी दहशत में लोग बैंकॉक, सिंगापुर, दुबई, आबूधाबी जाने से बच रहे हैं। रोजाना इनके 70 से 80 टिकट निरस्त करवाए जा रहे हैं। कोरोना को लेकर राजधानी में भी भय का माहौल बन रहा है।

विज्ञापन


ऐसे में यहां से दुबई, सिंगापुर (कनेक्टिंग फ्लाइट), आबूधाबी जाने वालों की संख्या लगातार कम हो रही है। गर्मियों की छुट्टियां मनाने के अलावा काम से भी बड़ी संख्या में लोग लखनऊ से बैंकॉक जाते हैं। आम दिनों में बुकिंग खुलते ही सीटें फुल हो जाती हैं। अब स्थिति यह है कि रोजाना लोग टिकट निरस्त करवा रहे हैं। शुभ यात्रा प्वॉइंट के गौरव बताते हैं कि बुधवार को बैंकॉक के छह टिकट कैंसिल हुए। दिल्ली के रास्ते सिंगापुर जाने वालों ने भी टिकट निरस्त करवाए। इसके अलावा राजधानी से 18 मार्च को 15 लोगों ने बैंकॉक जाने को टिकट बुक करवाए थे। अब इनके कैंसिलेशन की नौबत आ गई है।
विज्ञापन


दुबई, आबूधाबी, मस्कट जाने वाले भी हवाई टिकट निरस्त करवा रहे हैं। हालांकि, सऊदी सरकार की ओर से कोरोना के चलते टूरिस्ट वीजा, उमरा पर रोक लगाई गई है। बावजूद इसके निजी व व्यावसायिक काम से जाने वालों की संख्या में रोजाना एक हजार तक की कमी आई है। इससे एयरलाइन प्रशासन भी परेशानी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिफंड को लेकर कहासुनी

उदयगंज के टूर ऑपरेटर अहमद खान ने बताया कि लोग टिकट कैंसिल करवा रहे हैं, पर एयरलाइनें रिफंड नहीं दे रही हैं। वे दलील दे रही हैं कि टिकट नॉन रिफंडेबल है, जबकि यात्री रिफंड की मांग पर अड़े रहते हैं। इससे कहासुनी की नौबत तक आ जाती है।

वहीं, एजेंटों का भी काम ठप हो रहा है। एजेंट गर्मी की छुट्टियों में होने वाली बुकिंग को ध्यान में रखते हुए टिकट होल्ड कर लेते हैं। अब इनका नुकसान हो रहा है।

होटलों से पैसा वापस मंगाने में छूट रहा पसीना
बैंकॉक, दुबई, सिंगापुर के होटलों की भी जिन्होंने बुकिंग करवाई थी, उन्हें रिफंड लेने में छींके आ रही हैं। टूर ऑपरेटर रवि रावत ने बताया कि होटल रिफंड ही नहीं दे रहे हैं। सिंगापुर के होटल बॉस, पटाया के सन सिटी व द ग्रास के होटल तो यहां तक कह रहे हैं कि रिफंड नहीं मिलेगा, तारीख आगे बढ़ा सकते हैं।

विदेशों से आने वाले यात्रियों की होटलों को फौरन देनी होगी सूचना

कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों को लेकर बुधवार को डीएम अभिषेक प्रकाश ने बैठक की। उन्होंने होटल प्रतिनिधियों से कहा कि यदि विदेश से लौटना वाला कोई व्यक्ति होटल में रुकता है तो इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कंट्रोल रूम को दें। बोर्डिंग पास चेक कर ही होटल में प्रवेश दें।

निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम संचालकों से कहा कि कोई संदिग्ध मरीज आता है तो उसे तत्काल लोकबंधु, सिविल, बलरामपुर, लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, केजीएमयू व एसजीपीजीआई रेफर करें। बैठक में नगर निगम, नगर पंचायत, शिक्षा बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, पशुधन  विभाग, निजी अस्पताल, आईएमए नर्सिंग होम एसो. पैथोलोजी एसो. सहित होटल-रेस्टोरेंट के प्रतिनिधि थे।

कंट्रोल रूम भी सक्रिय
कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी देने को कंट्रोल रूम काम कर रहा है। इसके नंबर 0522-2622080 तथा 7839700132 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed