फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   report of on duty dead police men in up

यूपी में ड्यूटी पर मर रहे पुलिस कर्मियों के चौंकाने वाले आंकड़ें

Wed, 08 Jun 2016 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Jun 2016 01:21 PM IST
विज्ञापन
report of on duty dead police men in up
डेमो

मथुरा कांड में उपद्रवियों से जूझते हुए शहीद होने वाले पुलिसकर्मी अपने साहस और वीरता के लिए हमेशा याद किए जाएंगे, लेकिन एक तथ्य यह भी है कि देश भर में जहां ड्यूटी पर जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों की संख्या घट रही है, वहीं यूपी में इसमें बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


आंकड़े बताते हैं कि सूबे में हर साल तकरीबन सौ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के दौरान जान जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार साल 2013 के मुकाबले 2014 में पुलिस कैजुअल्टी 11.76 फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन


हालांकि 2015 केआंकडे़ अभी जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इनमें भी वृद्धि ही नजर आएगी। दूसरी ओर पूरे देश में होने वाली पुलिस कर्मियों की मौतों में से 13.32 फीसदी मौतें उत्तर प्रदेश में हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दर्शाता है कि राज्य में पुलिस की ड्यूटी कितनी खतरनाक होती जा रही है। अधिकतर मौतें ड्यूटी के दौरान हादसों में हो रही हैं। इनमें अपराधियों का पीछा करने के दौरान हुए सड़क हादसे और आग व प्राकृतिक आपदाओं के समय मदद पहुंचाने गए पुलिस कर्मियों के खुद हादसों का शिकार होने के मामले प्रमुख हैं।

लगातार बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा

report of on duty dead police men in up
डेमो

राष्ट्रीय स्तर पर 2010 में कुल 862 पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी करते हुए जान गंवाई थी। बीते पांच सालों के दौरान इसमें लगातार गिरावट आई और 17.28 फीसदी की कमी के साथ यह आंकड़ा 713 पर पहुंच गया है। 

दूसरी ओर यूपी में 2010 में जहां 105 मौतें हुई थीं। इसमें 2014 में 95 मौतों के साथ 9.52 फीसदी की गिरावट तो आई, लेकिन 2013 में हुई 85 मौतों के मुकाबले यह आंकड़ा 11.76 फीसदी ज्यादा है।

2010 के मुकाबले 2011 में भी इसी तरह पुलिस कर्मियों की मौतों में अचानक वृद्धि हुई थी और एक ही वर्ष में संख्या में 27.61 की वृद्धि हुई थी।

आंकड़े बयां करते हैं हाल
साल : कुल मौतें भारत - कुल मौतें यूपी - दंगाई भीड़ से - अन्य - अपराधियों से - ड्यूटी के दौरान हादसों में 
2010 : 862 - 105 - 1 - 1 - 2 - 101
2011 : 853 - 134 - 5 - 2 - 15 - 112
2012 : 795 - 110 - 0 - 0 - 11 - 99
2013 : 722 - 85 - 1 - 1 - 9 - 74
2014 : 713 - 95 - 1 - 3 - 9 - 82 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed