22 मरीजों की दोबारा निगेटिव आई रिपोर्ट, स्वास्थ्य कर्मियों ने ताली बजाकर बढ़ाया हौसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में बख्शी का तालाब के रामसागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करोना पॉजिटिव 22 लोगों की मेडिकल रिपोर्ट दूसरी बार निगेटिव आ गई है।
इन लोगों में 12 सहारनपुर के, 5 लखनऊ और दो-दो जयपुर व आसाम के और एक व्यक्ति हरियाणा का है। इनका इलाज करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने तालियां बजाकर इनकी हौसला अफजाई भी की।
डॉ. गिरीश चंद पांडे, सुमित महाराज, शशांक कुमार, नलिन शुक्ला, जेपी गौतम, आरबी रावत सहित 25 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने इनका इलाज किया। जीसीआरजी आइसोलेशन सेंटर में क्वारंटीन सात लोगों को बुधवार देर रात घर भेज दिया गया।
कर्नल की भी रिपोर्ट निगेटिव
कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कर्नल की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। 48 घंटे बाद दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। कर्नल की पत्नी की रिपोर्ट अब भी पॉजिटिव हैं। गौरतलब है कि इस परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सबसे पहले कर्नल की बहू कनाडा से लौटने के बाद चपेट में आई थी।
लोहिया के तीन मरीजों की पहली रिपोर्ट निगेटिव
लोहिया संस्थान में तीन दिन पहले भर्ती कराए गए एक ही परिवार के नौ सदस्यों में तीन की रिपोर्ट गुरुवार को निगेटिव आ गई है। मीडिया प्रभारी श्रीकेश सिंह ने बताया कि 48 घंटे बाद दोबारा जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट फिर निगेटिव आती है तो मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। यहां भर्ती अन्य मरीज भी बेहतर हैं।
पीजीआई पहुंचे पांच नए मरीज
पीजीआई में गुरुवार को 5 नए मरीज पहुंच गए हैं। यहां मौजूद कुल 19 मरीजों में 13 को आईसीयू में रखा गया है लेकिन उनकी हालत ठीक है। इसी तरह कोविड ओपीडी में 34 मरीज आए। इनमे 28 के सैंपल लिए गए। पीजीआई में गुरुवार को 234 सैंपल लाए गए। इसमें संभल का एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया।