फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   report crime against women link launched

अब यहां भी सुनी जाएगी महिलाओं की आवाज

Sat, 05 Apr 2014 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Apr 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
report crime against women link launched

महिलाओं की सुरक्षा व उनके साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम के तहत पुलिस विभाग ने अपने महकमे की वेबसाइट में ‘रिपोर्ट क्राइम अगेंस्ट वीमेन’ लिंक खोला है।

विज्ञापन


इस लिंक पर लोग महिलाओं से संबंधित अपराधों की सूचना, फोटो अथवा वीडियो आदि अपलोड कर सकेंगे।


महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के विषय पर पिछले दिनों डीजीपी एएल बनर्जी की अध्यक्षता में डीजी मुख्यालय में हुई।

एक उच्च स्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए थे।

इस बैठक में ही तय हुआ था कि पुलिस की वेबसाइट पर कोई नया लिंक खोला जाए या एसएमएस सेवा शुरू की जाए, जिसका इस्तेमाल कर आम लोग महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की सूचना पुलिस को दे सकें।

विज्ञापन

इसी कवायद में यह लिंक खोला गया है। लिंक खोलने का काम पुलिस तकनीकी सेवाओं के आईजी संदीप सालुंके के निर्देशन में हुआ।

अधिकारियों का कहना है कि लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर संबंधित थाने की पुलिस को इस दिशा में जरूरी कार्रवाई करनी होगी।

पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही को लिंक में दर्ज शिकायत के साथ ही लोड किया जाएगा, जिससे शिकायतकर्ता अपनी शिकायत पर होने वाली कार्यवाही के प्रति अवगत रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed