फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Repairs complete, landing and takeoff of aircraft will be better

Lucknow News: मरम्मत पूरी, विमानों की लैंडिंग-टेकऑफ होगी बेहतर

Mon, 18 Aug 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Repairs complete, landing and takeoff of aircraft will be better
अमौसी एयरपोर्ट।
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर रनवे की मरम्मत, समानांतर टैक्सीवे का निर्माण और एडवांस्ड लाइटिंग सिस्टम का काम पूरा हो गया है। इसके चलते अब 24 घंटे विमानों का संचालन हो सकेगा। इससे विमानों की संख्या बढ़ेगी। फ्लाइटों की लैंडिंग व टेकऑफ सुरक्षित व आसान हो सकेगी।
विज्ञापन

एयरपोर्ट प्रशासन ने पहले एक मार्च से 15 जुलाई तक सुबह 10 से शाम छह बजे तक विमान सेवाएं बंद की थीं। यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए सीएम योगी ने हस्तक्षेप किया तो विमानों की संचालन अवधि दो घंटे बढ़ा दी गई थी। इससे काम की अवधि एक महीने यानी 15 अगस्त तक बढ़ा दी गई थी। बीते शनिवार को यह मियाद भी पूरी हो गई है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, मरम्मत पूरी हो गई है। अब दिन व रात मिलाकर घरेलू व अंतरराष्ट्रीय विमानों की संख्या 132 कर दी गई है। यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। इसके लिए एयरलाइनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

हर बुधवार होगी वीकली मेंटेनेंस
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार रनवे सेंटरलाइन का काम 105 मीटर तक हो चुका है। इसके आगे का काम धीरे-धीरे किया जाएगा, जिसके लिए रनवे बंद करने की आवश्यकता नहीं है। रनवे का साप्ताहिक मेंटेनेंस प्रत्येक बुधवार को दो घंटे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

लैंडिंग-टेकऑफ होगी आसान, सुरक्षित
एयरपोर्ट पर समानांतर टैक्सीवे बनकर तैयार हो गया है। इससे विमानों की लैंडिंग व टेकऑफ आसान व सुरक्षित हो जाएगा। दरअसल, विमानों के लैंड होने पर उसे टैक्सीवे पर ले जाया जाएगा, जिससे रनवे खाली रहेगा। अभी रनवे व्यस्त होने के चलते विमानों को इंतजार करना पड़ता था। ऐसे ही एडवांस्ड लाइटिंग सिस्टम उन्नत होने से रात में विमानों की लैंडिंग बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed