{"_id":"73eb32216c3037ff3dc713291845acd9","slug":"renovation-of-dgp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी माल और विदेशी टच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसी माल और विदेशी टच
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 29 Aug 2013 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महकमे को कॉस्मेटिक सर्जरी तरीके से बदला हुआ दिखाने की कोशिश है। इसका पहला प्रयास डीजीपी मुख्यालय से ही हो रहा है।
विज्ञापन
कुछ अरसा पहले तक पुलिस का दफ्तर लगने वाला यह दफ्तर अब विदेशी टच लेने लगा है। किसी भी कारपोरेट कार्यालय की तरह सफेद माइका लगे केबिन में लेकिन बैठने वाले पुलिस कर्मी वही पुराने हैं।
दफ्तर के बाहर बड़ा सा गेट लग गया है और अंदर घुसने के लिए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ता है।
सख्ती इतने तक ही की दिखाई देती है। अंदर कोई न कोई सुर्ती ठोंकता तो कोई मसाला चबाता हुआ दिख जाता है।
पुराने माल पर चढ़ाए जा रहे मुलम्मे पर पुराने अफसर भी चुटकी लेने से बाज नहीं आते और कहते हैं कि देसी माल को विदेशी टच दिया जा रहा है।