लखनऊ। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कैपिटल तिराहे के पास स्थित वीरांगना अवंती वाई की प्रतिमा स्थल पर हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वीरांगना अवंती बाई का सनातन संस्कृति की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान है। सभी को उनके जीवन और संघर्ष को पढ़ना चाहिए और विचारों को बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।
भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि अवंती बाई ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उनका जीवन त्याग, वीरता और देशप्रेम का अनुपम उदाहरण है, जो आज भी राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और महापौर सुषमा खर्कवाल ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।

अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।