फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kerala flood 2018: relief fund and food dispatched from lucknow to kerala

केरल की सहायता को रवाना हुई 12 ट्रक राहत सामग्री, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

Wed, 22 Aug 2018 07:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 22 Aug 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
kerala flood 2018: relief fund and food dispatched from lucknow to kerala
राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएम योगी - फोटो : amarujala

केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रदेश सरकर ने विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से जुटाई गई करीब 60 मीट्रिक टन खाद्य सामग्री समेत दवा व अन्य जरूरी वस्तुओं को केरल भेजा है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने राहत सामग्री से लदे 25 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


जिसे एयरपोर्ट से वायु सेना के विमान द्वारा त्रिवेंद्रम भेजा जाएगा। इन ट्रकों पर लदे खाद्य सामग्री में बिस्कुट, ड्राई फ्रूट रस्क, जूस, ओआरएस पैकेट, पानी बोतले, मोमबत्ती, नमकीन, मिल्क पाउडर और चिप्स आदि जरूरी सामग्री हैं। इसके अलावा दवाइयां, चटाई और साड़ी केबंडल भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन


सीएम के पांच कालीदास मार्ग आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री से भरे वाहनों को एयरपोर्ट के लिए रवाना किया। प्रदेश सरकार की पहल पर विभिन्न संस्थाओं, कंपनियों और सरकारी उपक्रमों में यह सामग्री जुटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख रूप से किनले ग्रुप, लखनऊ व्यापार मंडल, एमरून फूड्स लिमिटेड बाराबंकी, वृंदावन बॉटलर्स बाराबंकी, बिरला सीमेंट रायबरेली, इंडीग्रो फूड्स फेयर एक्सपोर्ट (लुलु ग्रुप), अमौसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, इंडिया पेस्टिसाइड, सिविल डिफेंस और आईआईए का विशेष योगदान रहा है।


बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 15 करोड़ रुपए की धनराशि केरल सरकार को भेजी जा चुकी है। इस मौके पर ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेन्द्र सिंह, अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed