{"_id":"5fa55a378ebc3e9bc8194963","slug":"relief-commissioner-should-install-rain-shelters-in-three-days-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश, तीन दिन में रैन बसेरे स्थापित कराएं राहत आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश, तीन दिन में रैन बसेरे स्थापित कराएं राहत आयुक्त
Fri, 06 Nov 2020 07:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 06 Nov 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत आयुक्त को ठंड के मद्देनजर पूरे प्रदेश में रैन बसेरों की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन में रैन बसेरों की सुरक्षा तथा साफ-सफाई के प्रबन्ध करते हुए इन्हें स्थापित कर दिया जाए। रैन बसेरों में गार्ड की व्यवस्था भी की जाए।
मुख्यमंत्री ने नगर मजिस्ट्रेट, तहसील स्तर पर तहसीलदार तथा थाना स्तर पर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि फुटपाथ पर सोए लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाना सुनिश्चित करें। अस्पताल परिसर में खुले में सो रहे मरीजों के तीमारदारों के लिए भी चिकित्सालय परिसर में रैनबसेरे की सुचारु व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कंबल वितरण तथा अलाव जलाने के लिए सभी प्रबन्ध अभी से कर लिए जाएं, जिससे जरूरतमंदों को समय से राहत पहुंचाई जा सके।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व विभाग शीतलहर में राहत कार्य संचालित करने के लिए 19.25 करोड़ रुपये जारी कर चुका है। इसके अंतर्गत प्रति तहसील 5-5 लाख रुपये कंबल के लिए तथा 50-50 हजार रुपये अलाव के लिए दिए गए हैं।