{"_id":"64a12a5c1d94a0b6a00386d5","slug":"relaxation-in-age-limit-will-not-be-allowed-in-sipahi-recruitmrnt-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"52,699 सिपाहियों की भर्ती: आयु सीमा में रियायत मिलने की उम्मीद नहीं, सोशल मीडिया पर हो रही थी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52,699 सिपाहियों की भर्ती: आयु सीमा में रियायत मिलने की उम्मीद नहीं, सोशल मीडिया पर हो रही थी मांग
Sun, 02 Jul 2023 01:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:12 PM IST
सार
52,699 सिपाहियों की भर्ती में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में राहत नहीं मिलेगी। भर्ती के लिए इसी माह कार्यदायी संस्था का चयन करने की निविदा जारी की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस में होने वाली 52,699 सिपाहियों की भर्ती में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में कोई रियायत मिलने की उम्मीद नहीं है। भर्ती बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक भर्ती में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट देने का कोई प्रस्ताव नहीं है। दरअसल, कई अभ्यर्थियों की आयु सीमा पूरी हो चुकी है। अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर कई दिनों से आयु सीमा में रियायत की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले कोरोना काल की वजह से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने में विलंब के बाद अभ्यर्थी आयु सीमा में छूट देने की मांग कर चुके हैं। भर्ती में हो रहे विलंब से अब इनकी तादाद बढ़ चुकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दलित-मुस्लिम गठजोड़ पर कांग्रेस का जोर, यूपी पर बढ़ाया फोकस, ये है प्लान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मायावती ने कहा- हम समान नागरिक संहिता लागू करने के खिलाफ नहीं, पर इसे जबरन न थोपे सरकार
सूत्रों के मुताबिक नई भर्तियों में 18 से 23 वर्ष की आयुसीमा को बरकरार रखा जाएगा। केवल ओबीसी और एससी-एसटी अभ्यर्थियों को नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
बता दें, भर्ती बोर्ड इसी माह 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए कार्यदायी संस्था का चयन करने की निविदा जारी करने जा रहा है।