फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   relative agitate with dead body of child

इलाज के दौरान मासूम की मौत, लापरवाही का आरोप, शव रखकर प्रदर्शन

Mon, 16 Sep 2019 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
relative agitate with dead body of child
सड़क पर मासूम का शव रखकर प्रदर्शन, मुआवजे की मांग
विज्ञापन

लोकबंधु अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी मासूम की मौत
तीन घंटे तक अस्पताल के आसपास रही जाम की स्थिति
कृष्णानगर के कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल में शनिवार दोपहर इलाज के दौरान पांच साल के रुद्राक्ष उर्फ सत्यम की मौत हो गई थी। रविवार दोपहर चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सैकड़ों लोगों ने अस्पताल के पास चौराहे पर मासूम का शव रखकर जाम लगा दिया। ये लोग चिकित्सकों के खिलाफ नारेबाजी और मुआवजे की मांग करने लगे। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण पूरे इलाके में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
मृतक बच्चे के परिवारीजन दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे में 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जाम व प्रदर्शन की सूचना मिलते ही आसपास के तीन थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। एसीएम-3 संत कुमार और क्षेत्राधिकारी कृष्णानगर अमित कुमार राय भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने परिवारीजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन सब बेकार रहा। करीब तीन घंटे तक खींचतान चलती रही। पुलिस जैसे ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश करती तो हंगाम शुरू हो जाता।
विज्ञापन

इस दौरान पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। आखिरकार पुलिस ने आसपास के रास्तों की तरफ वाहनों को डायवर्ट करना शुरू कर दिया। करीब तीन बजे पुलिस और प्रशासन की टीम परिवारीजनों को समझाने में सफल हो सकी। दोनो अधिकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे का आश्वासन दिया। एसीएम-3 ने लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
एसीएम-3 संत कुमार ने बताया कि सत्यम की मौत बीमारी के कारण हुई थी। यह कोई हादसा नहीं है। पीड़ित परिवारीजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से उचित आर्थिक मदद दिलाने के लिए पत्राचार किया जाएगा। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी। इस मामले में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed