{"_id":"61479ce28ebc3e227f70782a","slug":"regular-appointments-increase-in-kgmu-lucknow-news-lko596328599","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: केजीएमयू में नियमित नियुक्तियां बढ़ेंगी, संविदा होगी कम, नर्सिंग के 926 पदों का विज्ञापन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: केजीएमयू में नियमित नियुक्तियां बढ़ेंगी, संविदा होगी कम, नर्सिंग के 926 पदों का विज्ञापन जारी
Mon, 20 Sep 2021 11:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:29 AM IST
सार
केजीएमयू में खाली पदों भर्ती की मांग होती रही है। ऐसे में नर्सिंग के 926 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केजीएमयू में अब संविदा के बजाय नियमित कर्मचारियों की संख्या बढ़ेगी। पिछले कई साल से संस्थान में नियमित नियुक्तियां नहीं हुई हैं। ऐसे में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के स्थान पर संविदा पर भर्ती कर काम चलाया जा रहा है। इसके लिए नर्सिंग के 926 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है। दूसरे चरण में भर्तियों के लिए समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती के लिए अधीनस्थ चयन आयोग को पत्र भेजा जा चुका है।
केजीएमयू में इस समय दस हजार के करीब कर्मचारी हैं। इनमें से मुश्किल एक चौथाई ही नियमित हैं। बाकी संविदा पर हैं। इसके चलते जहां संस्थान के काम प्रभावित होते हैं वहीं, दूसरी ओर ये कर्मचारी कम वेतन मिलने का मुद्दा भी उठाते रहते हैं। ऐसे में विवि के खाली पदों पर भर्ती की मांग जोर पकड़ती रहती है। इसे देखते हुए केजीएमयू ने नर्सिंग के पदों पर भर्ती करने के साथ ही अन्य पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
संविदाकर्मियों ने किया था प्रदर्शन
केजीएमयू प्रशासन ने कोरोना संकट के दौरान काफी पदों पर संविदाकर्मियों को रखा था। कोरोना के मामले कम पड़ने के बाद इनकी सेवा समाप्त करने पर कर्मचारियों ने हंगामा प्रदर्शन किया था। केजीएमयू प्रशासन ने सरकार से नियमित पदों पर नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजा है। आयोग के माध्यम से ये नियुक्तियां हो रही हैं। उम्मीद है कि इसी साल नियुक्ति के बाद कर्मचारियों की ज्वॉइनिंग हो जाएगी। - आशुतोष कुमार द्विवेदी, कुलसचिव, केजीएमयू