फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   registrations begin in awas vikas

आपके आशियाने के लिए आवास विकास का तोहफा

Sun, 19 Jan 2014 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 19 Jan 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
registrations begin in awas vikas

एक से दो लाख रुपये तक की सालाना आमदनी वालों के लिए खुशखबरी है। आवास

विज्ञापन
विकास ने एक साल बाद गरीबों के लिए 2000 से अधिक फ्लैटों का पंजीकरण खोल दिया है।

गोकुल ग्राम योजना में एलआईजी व ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के लिए रजिस्ट्रेशन 18 जनवरी से शुरू होकर 18 फरवरी तक चलेगा।


इस बार योजना की खास बात यह है कि इसमें अधिकतम सालाना आमदनी की सीमा में बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे अब एलआईजी के लिए दो लाख रुपये सालाना और ईडब्ल्यूएस के लिए एक लाख रुपये सालाना आमदनी वाले भी आवेदन कर सकेंगे।

पहले एलआईजी के लिए वही आवदेन कर पाते थे, जिनकी अधिकतम सालाना आय 1.20 लाख रुपये और ईडब्ल्यूएस के लिए वह जिनकी अधिकतम आमदनी सालाना 60000 रुपये होती थी।


आवास आयुक्त एमकेएस सुंदरम ने बताया कि गोकुल ग्राम योजना में एलआईजी व ईडब्ल्यूएस के कुल 2141 फ्लैट बनाए जाएंगे।

इनमें एलआईजी के 672 और ईडब्ल्यूएस के 1408 फ्लैट शामिल हैं। फ्लैट जी प्लस थ्री योजना के होंगे। एलआईजी फ्लैट की कीमत नौ लाख रुपये है और ईडब्ल्यूएस की कीमत सात से साढ़े सात लाख रुपये तक है।

उधर आवंटियों को किस्तों में पैसा अदा करने की सहूलियत मिलेगी। ईडब्ल्यूएस केआवंटियों को पैसा अदा करने के लिए 15 साल का समय मिलेगा।

इसी तरह एलआईजी के आवंटियों को 12 साल (144 समान किश्तों में) में पैसा अदा करने की मोहलत दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed