{"_id":"5a53ac154f1c1bd5178b595b","slug":"registration-of-mohsin-raza-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री मोहसिन रजा के निकाह का हुआ रजिस्ट्रेशन, बताया- पहले क्यों रद्द हुआ आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री मोहसिन रजा के निकाह का हुआ रजिस्ट्रेशन, बताया- पहले क्यों रद्द हुआ आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करते मोहसिन रजा व उनकी पत्नी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में सभी समुदाय के लिए विवाह पंजीकरण की अनिवार्यता लागू होने के बाद वक्फ व अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने अपने निकाह का वैधानिक रजिस्ट्रेशन कराने की पहल की। रजा का निकाह अब पंजीकृत हो गया है।
विज्ञापन
सोमवार को उन्होंने पत्नी फौजिया फातिमा के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर विवाह पंजीयन अधिकारी व एसडीएम ट्रांसगोमती अनिल कुमार से निकाह का पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि उनकी इस पहल का समाज के लोगों पर सकारात्मक असर पड़ेगा और निकाह का वैधानिक पंजीकरण कराने के लिए आगे आएंगे।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने बताया कि उनका निकाह 16 साल पहले हुआ था। तीन अगस्त 2017 को पत्नी के साथ पहुंच कर निकाह पंजीयन के लिए आवेदन किया। इस पर बतौर गवाह उनकी वालिदा व सास-ससुर ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
मगर सियासी कामकाज में व्यस्तता के चलते आवेदन के बाद तय समय में मैरिज सर्टिफिकेट प्राप्त करने विवाह पंजीयन अधिकारी के समक्ष उपस्थित नहीं हो पाए। नतीजतन उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने 24 नवंबर को निकाह पंजीकरण के लिए दोबारा आवेदन किया। इस बार उन्होंने बिना कोई चूक किए तय मियाद खत्म होने से पहले ही पत्नी फौजिया संग विवाह पंजीयन कार्यालय पहुंचकर रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र प्राप्त कर लिया।
एडीएम टीजी अनिल कुमार ने बताया कि तमाम वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को राज्यमंत्री मोहसिन रजा को मैरिज रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत निकाह रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र को सौंप दिया गया। इस मौके पर रजा के साथ उनके वरिष्ठ अधिवक्ता व निकाह की गवाही देने वाले परिवारीजन पर मौजूद थे।