Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Registration for 1 BHK units at Vageshwari Apartments begins today

Lucknow News: वागेश्वरी अपार्टमेंट में वन बीएचके के लिए पंजीकरण आज से

Mon, 16 Nov 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Registration for 1 BHK units at Vageshwari Apartments begins today
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। एलडीए के वागेश्वरी अपार्टमेंट में वन बीएचके फ्लैटों के लिए सोमवार से पंजीकरण शुरू होगा। शारदा नगर विस्तार स्थित इस आवासीय योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) 2.0 के तहत पात्र लाभार्थियों को 2.50 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 नवंबर है।
विज्ञापन

बिजनौर रोड स्थित इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 312 वन बीएचके फ्लैट बनाए गए हैं। प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल 40.25 वर्ग मीटर और कीमत 8.99 लाख रुपये तय की गई है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 1.50 लाख और राज्य सरकार की ओर से एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसके बाद लाभार्थियों को फ्लैट के लिए 6.49 लाख रुपये चुकाने होंगे। पंजीकरण के लिए पांच हजार रुपये जमा करने होंगे। योजना से पीजीआई की दूरी करीब पांच किलोमीटर और चारबाग रेलवे स्टेशन की दूरी 12 किलोमीटर है।
विज्ञापन

23 या 24 नवंबर को लखनऊ आ सकते हैं रक्षामंत्री, कई योजनाओं की देंगे सौगात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 या 24 नवंबर को राजधानी आ सकते हैं। अपने दौरे के दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास कर सकते हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षामंत्री आवास विकास की सौमित्र विहार आवासीय योजना और ग्रीन कॉरिडोर के डालीगंज फ्लाईओवर का लोकार्पण कर सकते हैं। इसके अलावा बैकुंठधाम से लॉ मार्टिनियर कॉलेज तक ग्रीन कॉरिडोर के फ्लाईओवर निर्माण का शिलान्यास करेंगे। फैजुल्लागंज में बाढ़ से बचाव के लिए बनने वाले बंधे और पंपिंग स्टेशन का भूमि पूजन भी प्रस्तावित है।
इस दौरान बसंतकुंज योजना के 110 पीएम आवास के आवंटियों को चाबियां सौंपी जाएंगी। वहीं, आईटी सिटी योजना में लैंडपूलिंग के तहत जमीन देने वाले किसानों को भूखंडों के आवंटन पत्र दिए जाएंगे।

एलडीए वीसी के मुताबिक, बैकुंठधाम के पास गोमती नदी पर करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से 330 मीटर लंबा छह लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके बनने से समतामूलक चौराहे और 1090 चौराहे पर यातायात का दबाव कम होगा और आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed