{"_id":"649fe74eafd14320c504ce95","slug":"registrar-of-lucknow-university-takes-charge-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में नए कुल सचिव विनोद कुमार सिंह ने कार्यभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में नए कुल सचिव विनोद कुमार सिंह ने कार्यभार संभाला
Sat, 01 Jul 2023 02:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Jul 2023 02:13 PM IST
सार
लखनऊ विश्वविद्यालय में नए कुल सचिव विनोद कुमार सिंह ने शनिवार से कार्यभार संभाल लिया है। प्रदेश के चार राज्य विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों की तैनाती में शुक्रवार को फेरबदल किया गया था।
विज्ञापन
कार्यभार संभालते नए कुल सचिव विनोद कुमार सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय में नए कुल सचिव विनोद कुमार सिंह ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर औपचारिकताएं पूरी करते हुए परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने गुलदस्ता भेंट किया। राज्य सरकार ने शुक्रवार को राज्य विश्वविद्यालयों में तैनात चार कुल सचिव, दो परीक्षा नियंत्रक, दो सहायक कुल सचिव और तीन उप कुलसचिवों के तबादले कर दिए थे।
विज्ञापन
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलसचिव अजय कृष्ण यादव को महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में कुलसचिव के पद पर स्थानांतरित किया है। महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कुलसचिव राजीव कुमार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में कुलसचिव तैनात किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव... सपा कार्यालय के बाहर लगा ये पोस्टर हो रहा वायरल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मायावती ने अखिलेश को दी जन्मदिन की बधाई, सीएम योगी ने ट्वीट कर की ये कामना
आगरा विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनोद कुमार सिंह का तबादला लखनऊ विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद पर किया है। दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलसचिव विश्वेश्वर प्रसाद का तबादला महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलसचिव पद पर किया है।
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज के परीक्षा नियंत्रक कुलदीप का तबादला दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा किया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार का तबादला छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में किया है।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के सहायक कुलसचिव अजीत कुमार सिंह का तबादला छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में किया है। सिद्धार्थ विश्विद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के सहायक कुलसचिव शेख अंजुम का तबादला बुंदेलखंड विश्विद्यालय झांसी में किया है।
कानपुर विश्विद्यालय के उप कुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य का तबादला राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव प्रेमशंकर का तबादला प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू) भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज और प्रयागराज विश्वविद्यालय की उप कुलसचिव दीप्ति मिश्रा का तबादला ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में उप कुलसचिव पद पर किया गया है।