फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Register of referral and expired medicines not found

Lucknow News: रेफरल व एक्सपायर्ड दवाओं का नहीं मिला रजिस्टर

Wed, 12 Nov 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 12 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Register of referral and expired medicines not found
सीतापुर। जिलाधिकारी की सक्रियता के बाद अब सीएमओ ने भी स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखना शुरू की है। इसके चलते ही उन्होंने पीएचसी सिरकिड़ा बेहटा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कलर कोडिंग बेडशीट नहीं मिली। खिड़की शीशे भी टूटे मिले। रेफरल व एक्सपायर्ड दवाओं को अलग-अलग रखने की व्यवस्था भी नहीं मिली। इसका हिसाब किताब रखने वाला रजिस्टर भी गायब मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तत्काल अव्यवस्थाओं को दुरूस्त बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार को पीएचसी सिरकिड़ा परिसर में साफ सफाई भी संतोषजनक नहीं मिली। प्रभारी चिकित्साधिकारी को इसे दुरुस्त बनाने का निर्देश दिया। पीएचसी सकरन में औषधि भंडार पंजिका में रिकार्ड अपडेट नहीं मिले। एक्सपायर होने वाली दवाओं को अलग नहीं रखा गया था। रेफरल रजिस्टर भी नहीं मिला। ओपीडी में ऑनलाइन परचे नहीं बन रहे थे। इन कमियों को तत्काल दुरूस्त करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में मानक के अधिक मिले बेड, नोटिस
निजी तौर पर संचालित नेशनल हॉस्पिटल लहरपुर में निरीक्षण के दौरान 10 बेड के पंजीकरण में 17 बेड का संचालन होता मिला। मौके पर रजिस्टर्ड एमबीबीएस चिकित्सक एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ नहीं मिला। अस्पताल में प्रदूषण एवं बायोमेडिकल वेस्ट की एनओसी नहीं थी। मर्सी हॉस्पिटल लहरपुर में क्षमता से अधिक बेडों का संचालन किया जा रहा था। बेसमेंट में बेड लगाकर हॉस्पिटल का संचालन हो रहा था। जिसका रास्ता पीछे से दिया गया था और आगे से शटर बंद था। मौके पर रजिस्टर्ड एमबीबीएस चिकित्सक भी नहीं मिले। इस पर इन्हें नोटिस देते हुए तीन दिन के अंदर जवाब तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed