फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   regional passport officer demanded security after tanvi seth case

पासपोर्ट विवाद पर रीजनल पासपोर्ट अधिकारी ने मांगी पुलिस से सुरक्षा, एक दरोगा और कांस्टेबल तैनात

Sat, 23 Jun 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Jun 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
regional passport officer demanded security after tanvi seth case
पीड़ित दंपति - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के रतन स्क्वॉयर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र के रीजनल ऑफिसर पीयूष वर्मा ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। एसपी नार्थ अनुराग वत्स ने इस संबंध में बताया कि धर्म के आधार पर तन्वी सेठ और अनस सिद्धीकी के साथ हुई बदसलूकी के बाद से केंद्र में लोगों का आना-जाना काफी बढ़ गया है।

विज्ञापन


मीडिया के अलावा भी बड़ी संख्या में लोग घटना की पूछताछ के लिए पासपोर्ट केंद्र में आ रहे हैं। जिसके चलते केंद्र में काफी अव्यवस्था का माहौल है। इसे देखते हुए पासपोर्ट रीजनल ऑफिसर पीयूष वर्मा ने सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को एक दरोगा और एक कांस्टेबल को पासपोर्ट सेवा केंद्र में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें- पासपोर्ट अधिकारी ने दी सफाई, तन्वी के निकाहनामे में दर्ज है ...
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा पर आवेदक तन्वी सेठ ने बदसलूकी का आरोप लगाया था। तन्वी सेठ के मुताबिक बुधवार को जब वह अपना आवेदन लेकर विकास मिश्रा के पास गई तो उन्होंने मुस्लिम से शादी करने को लेकर व्यक्तिगत कमेंट किए, जब तन्वी सेठ ने इसका विरोध किया तो विकास मिश्रा ने उनके साथ बदसलूकी भी की। 

तन्वी सेठ ने इस पूरे मामले की शिकायत ट्वीटर के जरिए विदेश मंत्रालय से की थी। घटना की जानकारी होते ही विदेश मंत्रालय ने त्वरित कार्रवाई कर लखनऊ कार्यालय से रिपोर्ट मांगी थी, जिसके बाद विकास मिश्रा का तबादला गोरखपुर करने के साथ आनन-फानन में तन्वी सेठ और अनस सिद्धीकी का पासपोर्ट जारी कर दिया गया था।

 
वहीं, विकास मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया के सामने तन्वी सेठ द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि तन्वी सेठ अवैध रूप से अपने पति का नाम पासपोर्ट में शामिल कराना चाहती थीं। जिस निकाहनामें को आधार बनाकर वह यह दावा कर रहीं थीं, उसमें उनका नाम 'सादिया अनस' लिखा हुआ था। इसकी जानकारी उन्होंने आवेदन में नहीं दी थी। इसे लेकर उन्होंने आपत्ति जाहिर की थी। 

पढ़ें- पासपोर्ट विवाद में अफसर के समर्थन में आईं मालिनी अवस्थी, सोशल ...

विकास मिश्रा का पक्ष सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उनके पक्ष में खड़े हो गए। गुरुवार देर शाम मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी भी उनके पक्ष में खड़ी हो गई। इस पूरे मामले को हिंदू-मुस्लिम के नजरिए से देखने पर लोग विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तीखी आलोचना करते हुए मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed