फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Refral test are stopped in lohiya institute.

अब बाहरी मरीजों को मायूस करेगा लोहिया इंस्टीट्यूट

Fri, 19 Dec 2014 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 19 Dec 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
Refral test are stopped in lohiya institute.

अब लोहिया संस्थान की रेडियोलॉजी में बाहरी मरीजों की रेडियोलॉजी जांच नहीं हो सकेगी। संस्थान के प्रशासनिक अधिकारियों की बीच हुई बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया है। मालूम हो कि लोहिया संस्थान को स्टेट रेफरल सेंटर बनाया गया था, जहां पांच रुपये का पंजीकरण कराकर सस्ती जांच हो सकती थी।

विज्ञापन


रेफरल जांच बंद होने से संस्थान में जांच के लिए पहुंचने वाले मरीजों को मायूस लौटना पड़ेगा। गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में बाहरी मरीजों की रेडियोलॉजी जांच अब सस्ती दर पर नहीं होगी। निजी अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों की अब सीटी स्कैन, एक्स-रे, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड जांच अब नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


संस्थान की निदेशक ने पंद्रह दिन के भीतर वेटिंग खत्म करने का निर्देश दिया है। मालूम हो कि लोहिया संस्थान के रेडियोलॉजी विभाग में कई महीने से लंबी वेटिंग चल रही थी। संस्थान पहुंचने वाले मरीजों को जांच की बजाय दस से पंद्रह दिन बाद की डेट देकर लौटा दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते हंगामा भी होता है। कुछ समय पहले संस्थान से बिना जांच लौटे मरीजों की खबरें प्रकाशित की गईं। संस्थान में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को जांच की सुविधा न मिल पाने के चलते ये फैसला लिया गया है।

सिर्फ पंद्रह बड़ी जांचे ही हो पाती थीं

Refral test are stopped in lohiya institute.

संस्थान सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक , मरीजों की भीड़ के चलते रोजाना सीटी स्कैन, एमआरआई जैसी बड़ी जांचे सिर्फ पंद्रह ही हो पाती थी, जबकि मरीज दोगुने हो जाते थे। इससे व्यवस्था गड़बड़ा रही थी। संस्थान से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार से ही इसको लेकर बैठक का दौर जारी थी और बुधवार को ये फैसला लिया गया।

लोहिया संस्‍थान के निदेशक डॉ. नुजहत हुसैन ने बताया कि मरीजों की भीड़-भाड़ अधिक होने के चलते रेडियोलॉजी विभाग में बाहरी मरीजों की होने वाली सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और एमआरआई पर रोक लगा दी गई है।

सबसे पहले जांच संस्थान में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की होगी। डॉक्टर की मंजूरी मिलेगी तो उनकी भी जांच कराई जाएगी। फिलहाल पंद्रह दिन के भीतर पूरी वेटिंग खत्म करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed