फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reeta bahuguna filed her nomination papers

'मोदी के नाम पर नहीं चलने देंगे RSS का डंडा'

Sat, 05 Apr 2014 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Apr 2014 06:12 PM IST
विज्ञापन
reeta bahuguna filed her nomination papers

रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। करीब डेढ़ बजे के आस-पास उनका जुलूस कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचा।

विज्ञापन


नामांकन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त जोश और उत्साह था। रीता के साथ मोती लाल बोरा, पूर्व विधायक शांति किशोर शुक्ला प्रमख रूप से मौजूद रहे।

जोशी ने इस दौरान न भाजपा पर टिप्पणी की। उन्होंने लखनऊ सीट से प्रत्याशी राजनाथ सिंह पर जमकर बोला।

भाजपा फांसीवाद लाना चाहती है

reeta bahuguna filed her nomination papers

रीता ने भाजपा की जी भरकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ और पाखंड का सहारा लेकर राजनीति कर रही है।

भाजपा सांप्रदायिकता को फैलाती है। उन्होंने दावा किया इस बार भाजपा को लोग ही सबक सिखाएंगे और चुनाव में मोदी के नाम पर देश में आरएसएस का डंडा नहीं चलेगा।

रीता यहीं तक नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मैदान में कई सितारे उतारे हैं। भाजपा को लगता है कि वह इन सितारों की बदौलत जीत जाएगी लेकिन कांग्रेस तो आम जनता के भरोसे जीत हासिल करेगी। कांग्रेस एक सेकुलर पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ पर क्या-क्या बोलीं रीता

reeta bahuguna filed her nomination papers

रीता ने राजनाथ सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें लखनऊ की जनता से कोई सरोकार नहीं है।

वह एक बार जहां से चुनाव लड़ते हैं, दोबारा वहां नहीं जाते है और इसकी वजह यह है कि वह अपने क्षेत्र में विकास नहीं कराते हैं।

उन्होंने कहा कि राजनाथ आरएसएस के नुमाइंदे हैं। और लोगों को यह बात अच्छी तरह पता है।

रीता ने कहा, 'कांग्रेस जीत रही है और इसका आभास खुद भाजपा को भी है।'

विज्ञापन

अटल के अंगरखे पर भी उठाया सवाल

reeta bahuguna filed her nomination papers

रीता ने कहा कि भाजपा वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर ज्यादा से ज्यादा वोट हासिल करना चाहती है लेकिन वह इसमें सफल नहीं होगी।

उन्होंने अटल के दिए अंगरेखे पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर भाजपा सच बोल रही है, तो अटल के अंगरखा देते वक्त की कोई फोटो क्यों नहीं दिखाई जाती।

जोशी ने अटल के नाम पर भावनात्मक सियासत करने का भाजपा पर अरोप भी मढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed