{"_id":"66e4651b5296ae97e60000f0","slug":"reels-of-having-weapons-went-viral-on-social-media-in-sultanpur-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ पिस्टल से फायरिंग व रिवाल्वर लोड करने का वीडियो, हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ पिस्टल से फायरिंग व रिवाल्वर लोड करने का वीडियो, हो रहा वायरल
Sat, 14 Sep 2024 07:12 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 14 Sep 2024 07:12 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर सुल्तानपुर के दो वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों वीडियो पुराने हैं। इनमें फायरिंग करने और गोलियां लोड करने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो के दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे। एक वीडियो में एक कमरे में बैठा युवक सामने रखी टेबल पर एक तमंचा रखे दिख रहा है। हाथ में रिवाल्वर लेकर टेबल पर रखी एक-एक गोलियां लोडकर वह रिवाल्वर घुमा-घुमा कर दिखा रहा है।
विज्ञापन
दूसरे वीडियो में एक जीप की अगली सीट पर एक युवक बैठा दिख रहा है। उसके हाथ में एक पिस्टल है जिसे चार्ज करके वह हवा में फायरिंग कर रहा है। जबकि उसके दोस्त सामने बैठकर पार्टी करते दिख रहे हैं। यह दोनों वीडियो कादीपुर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: सपा-बसपा गठबंधन टूटने की वजहों पर अब मायावती ने किया पलटवार, अखिलेश से पूछा आखिर ऐसा क्यों हुआ?
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: आने वाले पांच सालों में यूपी में खत्म हो जाएगी डॉक्टरों की कमी, पीपीपी मॉडल में बन रहे हैं मेडिकल कॉलेज
कादीपुर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि दोनों वीडियो पुराने हैं। हालांकि वीडियो की जांच कराई जा रही है। यह पता किया जा रहा है सोशल मीडिया पर यह वीडियो किसने वायरल किया है। आईपी एड्रेस से ट्रैस करने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन