फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recruitment to 800 posts in Jal Nigam soon, offer to recruit 98 posts of AE and 642 posts of JE

जल निगम में 800 पदों पर भर्ती जल्द, एई के 98 व जेई के 642 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव

Thu, 01 Apr 2021 09:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Apr 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Recruitment to 800 posts in Jal Nigam soon, offer to recruit 98 posts of AE and 642 posts of JE
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जल निगम की व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए रिक्त तकनीकी पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत फिलहाल सहायक अभियंता व अवर अभियंताओं के अलावा लिपिक संवर्ग के रिक्त 800 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। वहां से मंजूरी के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इनमें सहायक अभियंता (सिविल) के 80 व  सहायक अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) के 18 पदों के अलावा जेई के रिक्त 642 पद शामिल हैं। इसी प्रकार लिपिक संवर्ग के 100 पदों पर भी भर्ती होगी।
विज्ञापन


निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार (तृतीय) ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले दिनों जल निगम की व्यवस्था को सुधारने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसले लिए गए हैं। शासन से मंजूरी के बाद अभियंताओं की भर्ती के लिए उप्र लोक सेवा आयोग और लिपिक की भर्ती के लिए उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता के कुल 98 पदों के अलावा अवर अभियंता (सिविल) के 518 व अवर अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) के 124 पदों पर भर्ती होगी। इसी तरह कनिष्ठ सहायक संवर्ग में मुख्यालय के रिक्त 65 पदों व क्षेत्रीय संवर्ग के रिक्त 35 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन


विशेषज्ञ सुधारेंगे निगम की स्थिति, रिक्त हैं 4300 पद
निगम की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों से मदद ले रही है। एमडी ने बताया कि जल्द ही इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे। वहीं, निगम में कुल 13317 पदों में से 4300 रिक्त हैं। इनमें अधिकांश पद अभियंता, वित्तीय व लिपिकीय संवर्ग के हैं। अवर अभियंता के कुल 2517 में से 1544 पद रिक्त हैं। जबकि एई के 797 पदों में से 209 रिक्त हैं। इसी तरह अधिशासी अभियंता के 194 में 88 व अधीक्षण अभियंताओं के 151 में 116 पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द देंगे बचे माह का वेतन
एमडी ने बताया कि निगम कर्मियों को फिलहाल अक्तूबर से दिसंबर तक का वेतन दे दिया गया है। शेष माह का वेतन भी जल्द देने की व्यवस्था की जा रही है। विभिन्न विभागों पर 1846 करोड़ रुपये सेंटेज बकाया है। पिछले दिनों 229.01 करोड़ रुपये  प्राप्त हुआ है। इसमें से 214.62 करोड़ से कर्मचारियों के वेतन का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed