{"_id":"646459f94dcbda06b40a6b66","slug":"recruitment-on-gram-panchata-adhikari-post-will-start-from-23-may-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आयोग ने 23 मई से 12 जून तक मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आयोग ने 23 मई से 12 जून तक मांगे आवेदन
Wed, 17 May 2023 10:07 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 May 2023 10:07 AM IST
सार
पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से इसकी विस्तृत सूचना जारी करते हुए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से इसकी विस्तृत सूचना जारी करते हुए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 के आधार पर होगी।
विज्ञापन
आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 23 मई से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन, शुल्क जमा व आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तिथि 12 जून निर्धारित की गई है। वहीं शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 19 जून निर्धारित की गई है। आयोग के अनुसार अभ्यर्थियों की छंटनी पीईटी के स्कोर के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव ने दिए संकेत- सांसदों के लिए आसान नहीं है लोकसभा चुनाव की राह
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव में गठबंधन से कितना नफा, कितना रहा नुकसान, रालोद करेगा मंथन
ऐसे में वही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे जो पीईटी में शामिल हुए हैं और आयोग की ओर से उन्हें स्कोर कार्ड जारी किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ईडब्ल्यूएस के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को एक अप्रैल 2023 से 12 जून 2023 के बीच जारी प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप पर देना होगा। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि अभ्यर्थी पीईटी 2022 के रजिस्ट्रेशन नंबर से मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी से आवेदन पूरा कर सकेंगे।
अभिलेख परीक्षण के लिए कटऑफ जारी
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद व समिति में नक्शानवीस/मानचित्रक व रोड रोलर चालक के 16 पदों के अभिलेख परीक्षण के लिए कटऑफ जारी किया है। आयोग के सचिव के अनुसार इसके साथ ही नक्शानवीस/मानचित्रक के 15 पदों का श्रेणीवार आरक्षण भी विज्ञापन के अनुसार ही है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभ्यर्थी इसे आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।