फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recruitment on 300 post in lucknow metro

खुशखबरीः नए साल में मेट्रो में होंगी 300 पदों पर भर्तियां

Thu, 31 Dec 2015 10:05 AM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 10:05 AM IST
विज्ञापन
recruitment on 300 post in lucknow metro

नए साल में नौकरियों की सौगात भी मिलेगी। मेट्रो ट्रेन के लिए 300 पदों पर भर्तियां होंगी। इनमें 258 पदों पर खुली भर्ती होगी जबकि 42 पदों पर मेट्रो से अनुभवी अधिकारी-कर्मचारी रखे जाएंगे।

विज्ञापन


भर्तियां कंट्रोलर, चीफ कंट्रोलर, सिग्नलिंग, इलेक्ट्रोमैकेनिकल के पदों पर होगी। एलएमआरसी की बोर्ड मीटिंग में भर्तियों को हरी झंडी दे दी है।

लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की दूसरी वार्षिक आम सभा (एजीएम) में कुछ नौकरियां सीधे साक्षात्कार के जरिये लिये जाने को लेकर अनुमोदन मिल गया।

टाटा कंसल्टेंसी के जरिए होगी लिखित परीक्षा

recruitment on 300 post in lucknow metro

एलएमआरसी के चेयरमैन और मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस बैठक के मुख्य एजेंडे के तहत एलएमआरसी का वार्षिक लेखा जोखा भी पेश किया गया।

42 कर्मचारी रनिंग मेट्रो प्रोजेक्ट से सीधे साक्षात्कार के जरिये लिए जाएंगे। ये प्रशिक्षत स्टाफ होगा। वहीं अन्य पदों पर टाटा कंसल्टेंसी के जरिये लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती किए जाएंगे।

परीक्षा से जो कर्मचारी भर्ती होंगे उन्हें भर्ती किए गए अनुभवी कर्मी अप्रैल से लेकर अक्तूबर-2016 तक प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद कर्मियों को पहले 8.50 किमी के स्टेशनों पर तैनाती दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed