फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recruitment of 5825 posts in Police on 19, 20 December

पुलिस भर्ती: 5825 पदों पर भर्ती परीक्षा 19 व 20 दिसंबर को, 10 जिलों में बनाए जाएंगे 401 परीक्षा केंद्र

Thu, 19 Nov 2020 12:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 19 Nov 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of 5825 posts in Police on 19, 20 December
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जेल वार्डर, फायरमैन व कांस्टेबल घुड़सवार के कुल 5825 पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा 19 व 20 दिसंबर को होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के आईजी एवं अपर सचिव (भर्ती) विजय भूषण ने बताया कि इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए होने वाली आफलाइन परीक्षा प्रदेश के 10 जिलों में कराई जाएगी। इसके लिए इन जिलों में कुल 401 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा केंद्र आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद में बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र शीघ्र ही बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


इस भर्ती में जेल वार्डर के 3638 पद (3012 पुरुष एवं 628 महिला), कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस के 102 पद तथा अग्निशमन विभाग में फायरमैन के 2085 पद शामिल हैं। यह पद वर्ष 2016 में विज्ञापित किए गए थे और आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तवेजों की जांच और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा। सफल उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed