फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recruitment in ssb

SSB में होगी दस हजार पदों पर भर्ती

Wed, 11 Dec 2013 12:34 PM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ Updated Wed, 11 Dec 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
recruitment in ssb

नेपाल बार्डर पर नई चुनौतियों से निपटने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) मैन पॉवर बढ़ाएगा। इसके तहत नौ अतिरिक्त बटालियन बनाकर 10,000 से अधिक युवाओं की भर्ती करने की तैयारी है।

विज्ञापन


साथ ही नेपाल बार्डर की कई संवेदनशील आउटपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी तैयारी हो रही है।

मंगलवार को एसएसबी की 50वीं वर्षगांठ पर गोमतीनगर के विभूतिखंड स्थित सीमांत मुख्यालय पर लखनऊ फ्रंटियर के आईजी अविनाश चंद्र ने यह जानकारी दी।

एसएसबी का गठन 1963 में हुआ था। जून 2001 में इसे इंडो-नेपाल बार्डर की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

आईजी ने बताया कि अभी एसएसबी की 65 बटालियन हैं लेकिन बदलते वक्त और बढ़ती चुनौतियों के मद्देनजर नौ अतिरिक्त बटालियन बनाने का निर्णय किया गया है।

एक बटालियन में 1132 लोग होते हैं। यानी एसएसबी में 10188 लोगों की नौकरी का रास्ता खुलने जा रहा है।

अगले कुछ महीनों में देश के विभिन्न हिस्सों से एसएसबी में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती में हर राज्य की भागीदारी का प्रतिशत तय है। उन्होंने बताया कि बार्डर पर चुनौतियां बढ़ रही हैं इसलिए एसएसबी भी खुद को तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


यूपी में भी बढ़ेगी बटालियन
यूपी में एसएसबी की 11 बटालियन हैं। पीलीभीत से महराजगंज तक के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में एसएसबी और नेपाल के सुरक्षा बलों के जवान संयुक्त गश्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि यहां का अधिकांश इलाका वन क्षेत्र है, अत: चुनौतियां ज्यादा हैं इसलिए यूपी में भी बटालियन बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed