फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recruitment in police in Uttar Pradesh.

यूपी: 46 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती लटकी, कैसे होगी नई भर्ती

Thu, 15 Jun 2017 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
recruitment in police in Uttar Pradesh.

सुप्रीम कोर्ट की मंशा के अनुरूप अगस्त में प्रदेश सरकार को 30 हजार कांस्टेबल और 3200 सब इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया शुरू करनी है। लेकिन पिछली भर्ती की प्रक्रिया अदालत में लंबित होने से भर्ती बोर्ड तय नहीं कर पा रहा है कि 30 हजार कांस्टेबल के लिए भर्ती प्रक्रिया नए सिरे से शुरू करे या अभी पिछली भर्ती के मामले में कोर्ट के आदेश का इंतजार करे।

विज्ञापन


दरअसल 2011 से अब तक 46 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया लंबित है। इसमें सिपाही के लगभग 35 हजार, जेल वार्डर के 2300 और फायरमैन के 1575 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया अभी लंबित है।
विज्ञापन


कुछ के ऑनलाइन परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई, जबकि कुछ में अदालत के आदेश का इंतजार है। अखिलेश राज में की गई 35 हजार सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया को बिना लिखित परीक्षा के भर्ती को कोर्ट में चुनौती दे दी गई थी। कोर्ट ने पिछले चार माह से फैसला सुरक्षित रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होनी थी ये भर्तियां

recruitment in police in Uttar Pradesh.

बोर्ड को इंतजार है कि अदालत का फैसला आए, उसके बाद भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा सके। इस भर्ती में 23200 कांस्टेबल, 5716 पीएसी कांस्टेबल और 5800 महिला कांस्टेबल की भर्ती होनी है।

अखिलेश यादव ने भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंक पत्र के हिसाब से बिना लिखित परीक्षा के ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। 2016 में ऐसी ही भर्ती प्रक्रिया को अपनाया गया। जिसे कोर्ट में चुनौती दे दी गई।

अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगी भर्ती
प्रदेश में सरकार बदली तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कह दिया कि भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। ऐसे में भर्ती बोर्ड के लिए असमंजस की स्थिति है। न्यायालय में बोर्ड अभी तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेरिट के आधार पर भर्ती की पैरवी करता रहा है। इस मामले में न्यायालय ने निर्णय सुरक्षित रखा है।

अब अगर निर्णय बोर्ड के पक्ष में आता है और मेरिट के आधार पर भर्ती की गई तो सरकार इसमें अड़ंगा लगा सकती है। और अगर निर्णय बोर्ड के खिलाफ आता है तो बोर्ड को सारी प्रक्रिया फिर से अपनानी पड़ेगी, जिसमें लंबा समय लगेगा।

जेल वार्डर के पद पर शीघ्र भर्ती के आसार

recruitment in police in Uttar Pradesh.

अखिलेश सरकार ने जेल वार्डर के 1759 पुरुष और 552 महिलाओं के पदों के लिए पिछले साल 22 नवंबर को विज्ञप्ति जारी की गई थी।

जेल वार्डर के लिए दो लाख 29 हजार 848 पुरुषों ने और 70 हजार 541 महिलाओं ने आवेदन किया है। इसके लिए कौन सी एजेंसी परीक्षा कराएगी, इसका पता नहीं।

शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रिक्ति के 15 गुना अभ्यर्थियों का चयन अभी नहीं हुआ है। इसी तरह 1575 फायर मैन के लिए 110424 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। इसमें भी मेरिट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।

उप निरीक्षक के विभिन्न श्रेणी के 3307 रिक्त पदों के लिए भर्ती बोर्ड ने ऑनलाइन परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यह 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच होगी।

किस पद के लिए कितनी रिक्तियां और मौजूदा स्थिति

recruitment in police in Uttar Pradesh.

पुलिस आरक्षी (पुरुष)--23200--न्यायालय में लंबित
पुलिस आरक्षी (महिला)--5800--न्यायालय में लंबित
पीएसी आरक्षी--5716--न्यायालय में लंबित
खेल कोटे के आरक्षी--200--चयन समिति के गठन की प्रक्रिया प्रचलित

कारागार विभाग में जेल वार्डर (पुरुष)--1759--प्राप्त आवेदन की मेरिट तैयार की जा रही है
जेल वार्डर (महिला)--552 प्राप्त आवेदन की मेरिट तैयार की जा रही है।
फायरमैन--1575--प्राप्त आवेदन की मेरिट तैयार की जा रही है।

सीधी भर्ती--2011--(पुलिस उपनिरीक्षक)    4010--न्यायालय के निर्णय के बाद 27 जून से जीडी
सीधी भर्ती--2016--(पुलिस उपनिरीक्षक)--3307    आवेदकों की ऑनलाइन परीक्षा 17 जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed