{"_id":"208add35cb393138e44ca326ea034d69","slug":"recruitment-in-add-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक के एडेड स्कूलों में जल्द होगी बंपर भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक के एडेड स्कूलों में जल्द होगी बंपर भर्ती
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Fri, 27 Sep 2013 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार बेसिक शिक्षा परिषद के सहायता प्राप्त स्कूलों में भी शीघ्र ही भर्तियां खोलने जा रही है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी इस संबंध में कार्मिक विभाग से मिलकर भर्ती पर लगी रोक एक सप्ताह में हटवाएंगे।
बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने इस बारे में अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि भर्तियों पर रोक की वजह से सहायता प्राप्त स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
बेसिक शिक्षा परिषद लगातार 10 साल बच्चों को अच्छी शिक्षा देने वाले स्कूलों को अनुदान पर लेती है। अनुदान पर आने वाले स्कूलों को सहायता प्राप्त कहा जाता है और इसमें शिक्षकों व कर्मचारियों की भर्तियां शासन के दिशा-निर्देश के आधार पर होती हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद अखिलेश सरकार ने सभी भर्तियों पर रोक लगा दी थी।
अधिकतर विभागों ने तो रोक हटवाते हुए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन बेसिक शिक्षा परिषद के सहायता प्राप्त स्कूलों में भर्तियां अब भी बंद हैं।
बेसिक शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में गुरुवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। उन्होंने सहायता प्राप्त स्कूलों में भर्तियों पर लगी रोक के कारणों को जाना।
विज्ञापन
अधिकारी इस पर स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। वे सिर्फ इतना बता पाए कि कार्मिक विभाग ने रोक लगा रखी है।
मंत्री ने इस पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई और कहा कि इसके चलते सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
प्रदेश के कई जिलों की स्थिति तो इतनी खराब हो गई है कि शिक्षक न होने की स्थिति में स्कूल बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं।
इसलिए अधिकारी कार्मिक विभाग से मिलकर एक सप्ताह में रोक हटवाते हुए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दें।
जानकारों की मानें तो बेसिक शिक्षा मंत्री की घुड़की काम आई और अधिकारी रोक हटवाने की प्रक्रिया में तुरंत ही जुट गए हैं।