{"_id":"b8f4a33b5cd10be359f6d3dbd474240b","slug":"recruitment-for-handicaped-cadidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 2000 पदों पर भर्ती, कीजिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 2000 पदों पर भर्ती, कीजिए आवेदन
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 19 Jan 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग ने नि:शक्तों के लिए भर्ती का दरवाजा खोल दिया है।
विज्ञापन
विभाग ने ग्राम्य विकास अधिकारी, आशुलिपिक व कनिष्ठ सहायक के खाली 2000 पदों पर भर्ती का फैसला किया है।
इसके लिए पांच फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन के लिए डोएक का सीसीसी सर्टिफिकेट या इससे उच्च स्तर का सर्टिफिकेट जरूरी होगा।
नि:शक्तों की भर्ती के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तय कर दी है। आवेदक की उम्र एक जुलाई 2013 को न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 55 वर्ष होनी चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन ग्राम्य विकास विभाग की वेबसाइट www.gvaup.in/vk पर किया जा सकता है। वेबसाइट पर आवेदन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है।
यूपी से बाहर के अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग में रखा जाएगा। विभाग ने आवेदकों की शिकायतों व समस्याओं के समाधान के लिए एक हेल्पलाइन भी शुरू की है।
इस हेल्पलाइन पर कार्यालय के दिनों में सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक जानकारी मांगी जा सकती है या समस्याएं बताई जा सकती हैं।