{"_id":"684c873f738b3620b50b05d7","slug":"recruitment-for-1200-nursing-posts-in-pgi-lucknow-news-c-13-knp1050-1248145-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीजीआई में नर्सिंग के 1200 पदों पर निकली भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीजीआई में नर्सिंग के 1200 पदों पर निकली भर्ती
विज्ञापन
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में बंपर भर्ती निकली है। संस्थान में नर्सिंग के 1200 पदों के साथ ही कुल 1397 पदों पर भर्ती होनी है। संस्थान की वेबसाइट पर जल्द ही आवेदन का लिंक जारी किया जाएगा।
संस्थान की ओर से जारी विज्ञापन के तहत नर्सिंग के 1200, जूनियर अकाउंट ऑफिसर के छह, टेक्निकल ऑफिसर सीडब्ल्यूएस बायोमेडिकल के एक, न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलाॅजिस्ट के सात, स्टोर कीपर के 22, मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड-2 के दो, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 32, स्टेनोग्राफर के 64, सीएसएसडी असिस्टेंट के 20, ड्राफ्टमैन के एक और हाॅस्पिटल अटेंडेंट के 43 पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों पर नियमानुसार आरक्षण लागू होगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क जीएसटी समेत 1180 और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 708 रुपये होगा।
कंप्यूटर आधारित होगा टेस्ट
सभी पदों पर भर्ती कंप्यूटर आधारित टेस्ट के आधार पर होगी। इसका सिलेबस पीजीआई की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा लखनऊ के साथ ही देश भर के चुनिंदा शहरों में होगी।
विज्ञापन
अंग्रेजी माध्यम में होगी भर्ती परीक्षा
भर्ती परीक्षा हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों के लिए कठिन साबित हो सकती है। इस बार भी पीजीआई ने भर्ती परीक्षा सिर्फ अंग्रेजी माध्यम में करने की सूचना प्रसारित की है। इससे केवल ग्रुप-घ के अभ्यर्थियों को ही छूट मिलेगी।
बैकलाॅग के 81 पदों पर भी भर्ती
संजय गांधी पीजीआई में 1397 नियमित पदों के साथ ही बैकलाॅग के 81 पदों पर भी भर्ती होनी है। इसके आवेदन भी लिए जाएंगे। इन सभी की परीक्षा एक साथ कराई जाएगी। ये सभी पद ओटी असिस्टेंट के हैं।