फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recruitment detail of hcl in lucknow

आज से एचसीएल में भर्ती, 50 फीसदी जॉब महिलाओं के लिए

Sat, 23 Apr 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Apr 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
recruitment detail of hcl in lucknow

राजधानी के आईटी प्रोफेशनल्स के लिए शनिवार का दिन एक नई शुरुआत लेकर आ रहा है। एचसीएल में आईटी सिटी के लिए 23 अप्रैल से भर्तियां शुरू हो रही हैं। इंटरव्यू दो दिन तक चलेंगे। 

विज्ञापन


आईटी सेक्टर में एक से लेकर आठ वर्ष तक का अनुभव रखने वाले युवा इसमें शामिल हो सकता हैं। आईटी सिटी के लिए साल भर में 1000 पद भरने का लक्ष्य रखा गया है। खास बात है कि ये सभी नौकरियां लखनऊ में रहने वालों के लिए ही हैं और 50 फीसदी स्थान महिला आईटी प्रोफेशनल्स के लिए आरक्षित रखे गए हैं।  
विज्ञापन


इनमें युवाओं को पांच विभिन्न श्रेणी की नौकरियों में आवेदन करने का मौका दिया गया है। सलेक्ट होने पर एचसीएल में फुल टाइम आईटी प्रोफेशनल के तौर पर कॅरिअर बनाने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचसीएल इंडिया की सूचना अधिकारी श्रुति रॉय ने बताया कि इन इंटरव्यू में लखनऊ का निवासी होने का दस्तावेज रखने वालों को ही शामिल किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि आईटी सिटी में जितनी भी नियुक्तियां हो रही हैं, उनमें लखनऊ के ही लोगों को लिया जा रहा है। 
साथ ही बताया कि चयन किए गए लोगों को एचसीएल आईटी सिटी लखनऊ में नियुक्ति दी जाएगी।

देखें कहां होंगे इंटरव्यू

recruitment detail of hcl in lucknow
हरियाणा की एम/एस मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बाबल के प्लांट में 500 युवाओं को रोजगार देगी।

श्रुति ने बताया कि इन नियुक्तियों में आधी जगहें लड़कियों व महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। चक गंजरिया में 100 एकड़ भूमि पर बन रही आईटी सिटी में इस दफा अनुभवी इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए उम्र की सीमा नहीं रखी गई है।

यहां होंगे इंटरव्यू 
इंदिरानगर के सेक्टर 25 स्थित शेरवुड कॉलेज में इंटरव्यू शनिवार और रविवार 10 से 4 बजे तक होंगे। 

जॉब प्रोफाइल और अनुभव
1. विंटेल - विंडोज 2008 व 2012, एक्टिव डायरेक्ट्री, वीएमवेर एडमिन, यूनिक्स - लिनक्स, एआईएक्स एडमिन
अनुभव :1 से 5 वर्ष
2. गैम एल1 अकाउंट क्रिएशन, मॉडिफिकेशन, डिलीशन नॉलेज, एक्टिव डायरेक्ट्री, एड अकाउंट्स, एडिशन, डिलीशन
अनुभव : 1 से 4 वर्ष
3. नेटवर्क एंड सिक्योरिटी एडमिन - नेटवर्क डाटा, मॉनिटरिंग एंड ट्रबलशूटिंग, सीसीएनए, सिसको वीओआईपी नेटवर्क्स, सिक्योरिटी - सिमनटेक, फयरवॉल, नेटवर्क वॉइज, सीयूसीएम वर्जन 8.एक्स, 9.एक्स, सीसीएनपी वॉइज सर्टिफिकेशन
अनुभव : 1 से 8 वर्ष
4. आईसीसी, मॉनिटरिंग, ओएस, बेसिक एन1 ट्रबलशूटिंग, एल1 इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर विंडा, सिट्रिक्स, एसीसीएम, बैकअप।
अनुभव : 1 से 8 वर्ष
5. सिस्टम एडमिन (अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स व एक्सल स्किल्स)
अनुभव : 1 से 5 वर्ष 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed