फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recovery from officers by making pads of media incharge of bjp

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी का लेटरपैड बनाकर वसूली का केस

Sat, 10 Aug 2019 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Recovery from officers by making pads of media incharge of bjp
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी का लेटरपैड बनाकर अफसरों से वसूली का केस
विज्ञापन

चिनहट कोतवाली में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निवास यादव ने गोरखपुर के रायगंज निवासी अनुरुद्ध प्रताप सिंह के खिलाफ खुद को प्रदेश मीडिया प्रभारी बताते हुए अफसरों-कर्मचारियों से वसूली करने की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
जिलाध्यक्ष का कहना है कि अनुरुद्ध ने फर्जी लेटरपैड बना रखे हैं जिनमें वह अधिकारियों-कर्मचारियों की शिकायत करता है। इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह ने मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि भाजपा के जिलाध्यक्ष को बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग और तहसील के कई अधिकािरयों के खिलाफ पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी के लेटरपैड पर शिकायत करने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन की गई तो पता चला कि कोई शातिर खुद को प्रदेश मीडिया प्रभारी बताते हुए उनके नाम से फर्जी लेटरपैड छपवाकर अधिकारियों-कर्मचारियों की शिकायतें कर रहा है।

इन शिकायतों की आड़ में अनुरुद्ध प्रताप सिंह अधिकारियों-कर्मचारियों से वसूली का प्रयास कर रहा है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि अनुरुद्ध नाम का व्यक्ति पार्टी के किसी पद पर नहीं है।
न ही वह पार्टी का कार्यकर्ता है। उसकी हरकतों से पार्टी की छवि खराब हो रही है। इसलिए एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed