फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Record of CCTV footage sought from Eva Hospital

Lucknow News: ईवा अस्पताल से मांगा सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्ड

Mon, 02 Dec 2024 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Record of CCTV footage sought from Eva Hospital

विज्ञापन
लखनऊ। बालागंज स्थित ईवा अस्पताल में नेपाली मरीज की मौत के मामले में कार्रवाई करने के बजाय विभाग नोटिस-नोटिस खेल रहा है। इससे अस्पताल प्रबंधन पर असर नहीं पड़ रहा है। प्रतिदिन नए मरीज भी भर्ती हो रहे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ने ईवा अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्ड मांगा है।

अभी तक नेपाली मरीज का इलाज करने वाले प्लास्टिक सर्जन ने भी बयान दर्ज नहीं कराए हैं। इससे स्पष्ट होगा कि मरीज का इलाज प्लास्टिक सर्जन या फिर बीएएमएस डॉक्टरों ने किया था। सीएमओ का कहना है दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने बाद कार्रवाई तय है।
विज्ञापन




मालूम हो कि, नेपाल के फाटाबंद समिति कंचनपूर निवासी टेक कूंवर के मुताबिक उनके आठ साल के बच्चे का सड़क दुर्घटना में पैर टूट गया था। दलाल ने उसे ईवा अस्पताल में भर्ती कराया था। बच्चे का इलाज आर्थोपैडिक की बजाए प्लास्टिक सर्जन ने किया था। यहां हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया और बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की शिकायत पर सीएमओ ने जांच कराई तो अस्पताल में एमबीबीएस की बजाए दूसरी विधा के डॉक्टर जांच करता मिला था। इस पर यहां नए मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद भी मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने बाद अस्पताल संचालन पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed