फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Record made in vaccination: UP became number one in the country, crossed six crores, target of 10 crores by 31, one crore within 14 days

टीकाकरण में बना रिकॉर्ड : देश में नंबर वन हुआ यूपी, छह करोड़ पार, 31 तक 10 करोड़ का लक्ष्य

Tue, 17 Aug 2021 10:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 17 Aug 2021 10:21 PM IST
सार

महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। 14 दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है।

विज्ञापन
Record made in vaccination: UP became number one in the country, crossed six crores, target of 10 crores by 31, one crore within 14 days
टीकाकरण

विस्तार

उत्तर प्रदेश ने टीकाकरण के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया है। टीकाकरण का ग्राफ छह करोड़ पार कर गया है। इस ग्राफ के साथ टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन हो गया है। महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। 14 दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। अब 31 अगस्त तक 10 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के नियंत्रण में ट्रिपल टी की रणनीति कारगर रही। इसके बाद उत्तर प्रदेश देशभर में सर्वाधिक जांच कर रिकॉर्ड बनाया और अब टीकाकरण के मामले में भी नंबर वन बन गया है। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कुल टीकाकरण का ग्राफ छह करोड़ पांच लाख 40 हजार पर पहुंच गया। इसमें पांच करोड़ 10 लाख 62 हजार एक सौ 32 से अधिक को पहली डोज और 94 लाख 77 हजार आठ सौ 68 से अधिक को दूसरी डोज दी जा चुकी है। मेगा वैक्सिनेशन में एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण कर उत्तर प्रदेश देश के दूसरे प्रदेशों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


एक दिन में 20 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, जबकि 29.52 लाख लोगों का टीकाकरण किया किया। यह अब तक का एक दिन का सर्वाधिक टीकाकरण है। उत्तर प्रदेश में शहरी इलाके के साथ ग्रामीण इलाके में भी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। तीन अगस्त को पांच करोड़ का आंकड़ा पूरा हुआ ता। 17 अगस्त को यह आंकड़ा छह करोड़ पार कर गया है। 31 अगस्त तक टीकाकरण का ग्राप 10 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले जून में एक करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष एक करोड़ 29 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे प्रदेश को छोड़ा पीछे
उत्तर प्रदेश ने पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत अन्य कम आबादी वाले प्रदेशों को टीकाकरण के मामले में पीछे छोड़ दिया है। अन्य प्रदेशों में जहां काम आबादी होने के बावजूद टीकाकरण धीमी गति से चल रहा है। वहीं यूपी नया रिकार्ड बनाने में कामयाब रहा। पश्चिम बंगाल में अब तक तीन करोड़ 47 लाख, केरल में दो करोड़ 47 लाख, महाराष्ट्र में पांच करोड़ तीन लाख, दिल्ली में एक करोड़ 17 लाख और तमिलनाडु दो करोड़ 72 लाख ही टीकाकरण हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed