{"_id":"64a3aa7555bfe254f60c3364","slug":"recognition-of-nursing-and-paramedical-colleges-will-be-checked-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेजों की मान्यता की होगी जांच, मानक पूरे न होने पर दाखिले पर लगेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेजों की मान्यता की होगी जांच, मानक पूरे न होने पर दाखिले पर लगेगी रोक
Tue, 04 Jul 2023 10:43 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:43 AM IST
सार
यूपी के नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेजों का केंद्रीय टीम स्थलीय सत्यापन करेगी और मानक पूरे न मिलने पर दाखिले पर रोक लग सकती है व मान्यता भी रद्द की जा सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के निजी नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेजों की मान्यता की जांच कराई जाएगी। इन कॉलेजों की छह जुलाई से पांच अगस्त के बीच केंद्रीय टीम स्थलीय सत्यापन करेगी। इसमें कॉलेज की व्यवस्था मानक के अनुसार न मिलने पर मान्यता रद्द की जा सकती है। संबंधित कॉलेज में दाखिला लेने पर रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
प्रदेश में करीब 11 सौ से ज्यादा निजी नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज हैं। इन कॉलेजों के पाठ्यक्रमों की एनओसी के लिए प्रशिक्षण केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण होता है। इसमें इंडियन नर्सिंग काउंसिल और उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी की ओर से निर्धारित मानक नहीं पाए जाने पर दाखिले की अनुमति नहीं दी जाती है। कई बार शिकायतें मिलती हैं कि टीम के मौके पर जाने पर कॉलेज प्रबंधन निरीक्षण नहीं कराता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दिल्ली में इसी सप्ताह तय होगा लोकसभा चुनाव का रोडमैप, सात जुलाई से तीन चरणों में होगी बैठक
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव के लिए UP में NDA गठबंधन की तस्वीर साफ, कांग्रेस और बसपा पर सियासी पंडितों की नजर
ऐसे में उत्तर प्रदेश मेडिकल फैकल्टी के सचिव डॉ.आलोक कुमार ने सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि छह जुलाई से पांच अगस्त के बीच स्थलीय सत्यापन करने जाने वाली टीम को सहयोग करें। यदि संबंधित कॉलेज ने निरीक्षण नहीं कराया तो कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दाखिले की मान्यता न मिलने पर सारी जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की होगी।
इन बिंदुओं पर होगी जांच
टीम फीस से जुड़े दस्तावेज, कॉलेज स्थापना से संबंधित पत्रावलियां, सीएमओ की सत्यापन रिपोर्ट, प्रदूषण, अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रमाणपत्र, अस्पताल की संबद्धता, स्टाफ सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद जांच रिपोर्ट तैयार करेगी।