15 हजार शिक्षक भर्ती पर खिलवाड़, अनशन जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक अध्यापक के पदों पर नियुक्ति के लिए पुरानी आवेदन तिथि को मान्य करने की मांग को लेकर बीटीसी प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा।
लक्ष्मण मेला मैदान में अनशन पर बैठे इन अभ्यर्थियों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालयों के 15 हजार पदों पर भर्ती के लिए पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2015 निर्धारित थी जिसे बाद में बढ़ाकर 10 मार्च, 2015 किया गया है।
इससे बीटीसी 2011, विशिष्ट बीटीसी, उर्दू बीटीसी प्रशिक्षुओं के सामने बेरोजगारी की समस्या खड़ी हो रही है।
नियुक्ति के लिए केवल 15 हजार पद
इनका कहना है कि यदि ये आवेदन केवल 10 जनवरी तक ही लिए जाते तो उसमें सिर्फ 2011 बैच तक के ही अभ्यर्थी शामिल हो सकते थे।
इनकी संख्या लगभग 13,785 है। लेकिन 10 मार्च तक आवेदन तिथि निर्धारित करने से 2012 बैच की बीटीसी अभ्यर्थी भी आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो जाएंगे जिससे आवेदकों की कुल संख्या लगभग 30 हजार पहुंच जाएगी जबकि नियुक्ति के लिए केवल 15 हजार पद ही हैं।