{"_id":"4a728136a94c9c7f77199d71fb90a13a","slug":"reality-of-women-welfare-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान भरोसे है महिला कल्याण विभाग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान भरोसे है महिला कल्याण विभाग
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 15 Jun 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश का महिला कल्याण विभाग इन दिनों भगवान भरोसे चल रहा है। इस विभाग में उच्च स्तर के अफसरों के नाम पर अब सिर्फ एक उपसचिव ही बचे हैं।
विज्ञापन
सचिवालय से लेकर निदेशालय तक के सभी उच्च पद खाली हो गए हैं। दरअसल, महिला कल्याण विभाग में प्रमुख सचिव का पद पहले से ही खाली था।
सचिव कामिनी रतन चौहान के भरोसे ही यह विभाग चल रहा था, लेकिन पिछले महीने उनका एक्सीडेंट हो गया था। तब से वे मेडिकल लीव पर हैं।
उनकी अनुपस्थिति में विशेष सचिव रमेश मिश्रा विभाग की बागडोर संभाले हुए थे, लेकिन पैर की हड्डी टूटने के कारण वे भी काफी दिनों से मेडिकल लीव पर चल रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच पिछले दिनों सरकार ने उन्हें डीएम बनाकर हरदोई भेज दिया। खास बात यह है कि विशेष सचिव का पद संभालने के साथ ही उनके पास निदेशक महिला कल्याण का भी पद था।
विज्ञापन
यही नहीं उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम के प्रबंध निदेशक का पद भी रमेश मिश्रा ही संभाले हुए थे। ऐसे में उनके जाने के बाद यह पद भी खाली हो गया है।
नियुक्ति विभाग ने महिला कल्याण विभाग से विशेष सचिव तो हटा लिए, लेकिन यहां किसी दूसरे अधिकारी की अभी तक नियुक्ति नहीं की।
वहीं, सचिव महिला कल्याण पिछले एक महीने से मेडिकल लीव पर हैं और पूरे जून भर वे अवकाश पर ही रहेंगी।
ऐसे में विभाग का चार्ज किसी दूसरे अधिकारी को न दिया जाना भी यह दर्शाता है कि यह विभाग सरकार की प्राथमिकता में नहीं है।