फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Real estate firm owner duped old man of Rs 35.76 lakh

Lucknow News: रियल एस्टेट फर्म संचालक, वृद्ध से 35.76 लाख ठगे

Tue, 26 Aug 2025 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Real estate firm owner duped old man of Rs 35.76 lakh
लखनऊ। जमीन, मकान के नाम पर जालसाजों ने रियल एस्टेट फर्म संचालक और वृद्ध से 35.76 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने वजीरगंज और बाजारखाला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मड़ियांव के शेरवानी नगर निवासी एमएस भूमि लाइट इंफ्रा प्रा.लि. के संचालक आजम अली के मुताबिक वर्ष 2019 में उन्हें जमीन खरीदनी थी। इस सिलसिले में उनकी मुलाकात बलरामपुर के सादुल्लाहनगर के वसीउल्लाह व गोमतीनगर विस्तार के जहीन खां से हुई। दोनों ने उन्हें ठाकुरगंज के हैदरगंज में जमीन दिखाई। सौदा तय होने पर आजम ने 13.76 लाख रुपये दे दिए। कुछ दिन उन्हें पता चला कि जो जमीन उन्हें दिखाई गई वह नजूल की है। पीड़ित ने रकम लौटाने के लिए कहा तो आरोपी अगस्त तक टरकाते रहे। विरोध पर आरोपियों व उनके तीन साथियों ने धमकी दी। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना एडिशनल इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, राजाजीपुरम बी ब्लॉक निवासी 64 वर्षीय कमलेश कुमार ने बताया कि 2022 में उनकी पहचान बीकेटी के देवकी कला के शैलेंद्र सिंह व उनके बेटे अनिल से हुई थी। दोनों ने उन्हें अपना मकान बेचने की बात कही थी। कमलेश ने मकान पसंद आने पर 18 लाख रुपये दोनों को दे दिए। बाद में वृद्ध को पता चला कि मकान बैंक में बंधक है। आरोपियों ने मकान छुड़वाने और रजिस्ट्री करने के नाम पर उनसे चार लाख रुपये और ले लिए, पर रजिस्ट्री नहीं हुई। रकम मांगने पर शैलेंद्र, बेटे और सरला ने उन्हें धमकी दी। पीड़ित ने बाजारखाला पुलिस से शिकायत की, पर सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह के मुताबिक तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed