फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Real estate businessman who crushed girl with SUV arrested

Lucknow News: बच्ची को एसयूवी से रौंदने वाला रीयल एस्टेट कारोबारी गिरफ्तार

Sun, 17 Sep 2023 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 17 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Real estate businessman who crushed girl with SUV arrested
लखनऊ। कैसरबाग इलाके में एसयूवी से दो साल की मासूम सृष्टि को रौंदने वाले आरोपी रीयल एस्टेट कारोबारी अहमद मुजतबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

साथ ही पुलिस ने केस में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी है। आरोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण की फिराक में था पर वकीलों के काम न करने की वजह से सरेंडर नहीं कर सका।
इंस्पेक्टर सुधाकर सिंह के मुताबिक, बुधवार रात कैसरबाग इलाके में सिल्वर हाइट्स अपार्टमेंट के फ्लैट 303 निवासी रीयल एस्टेट कारोबारी अब्दुल मुजतबा की एसयूवी से कुचलकर बच्ची की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने आरोपी की एसयूवी को सिटी स्टेशन की पार्किंग से बरामद किया था। घटना के बाद से आरोपी अहमद फरार था। वह मूलरूप लखीमपुर सिंगाही गद्दी टोला का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वहां भी दबिश दी थी, पर हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने चौक स्थित उसकी ससुराल पहुंची तो आरोपी भी नहीं मिला। शनिवार को कैसरबाग पुलिस ने आरोपी को चकबस्त चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी को अंदाजा था कि अपार्टमेंट संकरी गली में है और अक्सर बच्चे खेलते हैं। इसे आरोपी ने नजरअंदाज किया और बच्ची की जान चली गई। पुलिस का दावा है कि अपार्टमेंट के गार्ड से भी पता चला है कि अहमद अक्सर तेज रफ्तार में एसयूवी चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed