फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Real estate businessman shot dead in broad daylight in the capital

Lucknow News: राजधानी में रियल एस्टेट कारोबारी की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या

Thu, 28 May 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Real estate businessman shot dead in broad daylight in the capital
सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात, संदीप की फाइल फोटो, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। पीजीआई के कल्ली पश्चिम इलाके में बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे बाइक सवार दो हमलावरों ने रियल एस्टेट कारोबारी संदीप कुमार (40) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पुलिस की पांच टीमें हमलावरों की तलाश में लगी हैं। पुलिस को शुरुआती जांच में कुछ लोगों से जमीन और रुपये के विवाद का पता चला है। शक के आधार पर कुछ लोगों को पुलिस ने उठाया भी है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन




डीसीपी साउथ अमित आनंद ने बताया कि मूल रूप से जौनपुर के सिकरारा टिकरी गांव निवासी संदीप कुमार मौजूदा समय में पीजीआई के वृंदावन कालिंदी पार्क के पास किराये के मकान में रहते हैं। उनकी पीएसएस बिल्डर्स नाम से कंपनी है, जिसका कार्यालय कल्ली पश्चिम इलाके में है। वह मोहनलालगंज व रायबरेली हाईवे के आसपास प्लाॅटिंग का काम करते हैं। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह कर्मचारी विपिन कुमार के साथ कार से दफ्तर पहुंचे। संदीप कार से उतरकर फोन पर बातचीत करते हुए दफ्तर की तरफ बढ़े ही थे कि सफेद गमछा लपेटे एक हमलावर वहां पहुंचा और एक के बाद एक तीन गोलियां मार दीं। एक गोली सीने, एक पेट और एक सिर में लगी। खून से लथपथ संदीप वहीं गिर पड़े। हमलावर बाइक सवार अपने साथी के साथ रायबरेली रोड की तरफ भाग निकला। विपिन ने कार से उतर कर शोर मचाया। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डीसीपी साउथ और पीजीआई पुलिस घटनास्थल के बाद अस्पताल पहुंची। हालत गंभीर होने की वजह से संदीप की पुलिस से बात नहीं हो सकी। शाम करीब चार बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



50 सेकेंड में मारी तीन गोलियां, कैमरे में कैद हुए हमलावर

रियल एस्टेट कारोबारी संदीप की हत्या साजिश के तहत की गई है। बदमाश पहले से घात लगाकर संदीप का इंतजार कर रहे थे। संदीप जैसे ही गाड़ी से उतरे एक बदमाश उनके करीब पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है। छानबीन में सामने आया है कि पूरी वारदात को 50 सेकंड के भीतर अंजाम दिया गया। फुटेज में दिख रहा है कि संदीप के पहुंचते ही एक हमलावर गोलियां चलाता है, जबकि उसका साथी बाइक स्टार्ट कर हेलमेट पहने बैठा रहा। पुलिस को पता चला है कि संदीप चार-पांच वर्ष से जमीन का कारोबार कर रहे थे। इस दौरान उनका कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटा रही है। संदीप के परिवार में पत्नी प्रीति, बेटा सार्थक और बेटी सिवी हैं। एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक संदीप के परिजनों ने बताया है कि पिछले तीन-चार माह से उनका जमीन व रुपये को लेकर कुछ लोगों से तनाव चल रहा था। रंजिश के एंगल पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुपारी देकर हत्या कराने की आशंका
हत्या के पीछे सुपारी किलर की भूमिका की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलाया गया है। फुटेज में दिख रहे हमलावर पेशेवर लग रहे हैं। संभव है कि हमलावरों ने पहले अच्छी तरह से रेकी की और फिर सही जगह देखकर वारदात को अंजाम दिया। डीसीपी साउथ अमित आनंद ने बताया कि हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। संदीप के जानने वाले कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों का कहना है कि संदीप का व्यापार बढ़ रहा था। यह कुछ लोगों को खटक रहा था। बताया जा रहा है कि संदीप से रंगदारी भी मांगी गई थी लेकिन उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया था। पुलिस संदीप के पूर्वांचल कनेक्शन के बारे में भी पता लगा रही है।


एसटीएफ ने भी की छानबीन
दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ की टीम ने भी वारदात के बारे में जानकारी ली। एक टीम फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि बदमाश बाइक से पूर्वांचल की ओर भागे हैं। पुलिस टीम ने रायबरेली रोड पर टोल प्लाजा के कैमरे भी चेक किए हैं। यही नहीं, घटनास्थल के आगे कुछ कैमरों में बदमाश कैद हुए हैं। बाइक नंबर के आधार पर भी बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात, संदीप की फाइल फोटो, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। 

सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात, संदीप की फाइल फोटो, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात, संदीप की फाइल फोटो, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। 

सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात, संदीप की फाइल फोटो, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed