फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   read about LT teachers recruitment news.

जरूर पढ़ें, 6,645 शिक्षक भर्ती से जुड़ी ये खबर

Tue, 21 Oct 2014 11:39 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Oct 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
read about LT teachers recruitment news.

राजकीय इंटर कॉलेजों में होने वाली 6,645 एलटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी रोकने को सीसीटीवी कैमरों का सहारा लिया जाएगा। फॉर्म रखे जाने वाले कमरे से लेकर मेरिट बनाने तक की प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगी।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली और प्रमुख सचिव सूर्य प्रताप सिंह ने मंगलवार को निदेशालय में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को बैठक में यह निर्देश दिया। कहा कि भर्ती प्रक्रिया तय समय में पूरी की जाएगी और इसमें किसी तरह की धांधली नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


एलटी शिक्षकों की भर्ती के लिए 30 अक्तूबर तक आवेदन लिए जाएंगे। मेरिट 28 नवंबर तक बनेगी और प्रमाण पत्रों का मिलान 15 दिसंबर तक होगा। चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र 23 दिसंबर तक जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक स्वयं इसकी देखरेख करेंगे। आवेदन पत्र जहां भी रखे जाएंगे वहां बाहरी व्यक्तियों को जाने की इजाजत नहीं होगी। इस कक्ष में जो जाएगा इसका पूरा विवरण वहां रखे रजिस्टर पर दर्ज किया जाएगा।

केंद्र निर्धारण में निदेशालय का रहेगा दखल

read about LT teachers recruitment news.

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिया है कि केंद्र निर्धारण का काम निदेशालय के अधिकारियों की देखरेख में किया जाएगा। प्रत्येक जिलों में दो-दो अधिकारियों को केंद्र निर्धारण सूची को अंतिम रूप देने के लिए भेजा जाएगा, ताकि दागी स्कूलों को परीक्षा केंद्र न बनाया जा सके।

प्रत्येक जिले में निदेशालय स्तर के दो अधिकारियों को भेजा जाएगा। डिबार और दागी स्कूलों को परीक्षा केंद्र किसी भी हालत में नहीं बनने दिया जाएगा।

गंदगी पर नाराज हुए मंत्री

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने निदेशालय का निरीक्षण भी किया। इस दौरान वह व्यावसायिक शिक्षा, सामान्य तथा नियोजन अनुभाग में गए। वहां गंदगी मिलने और फाइलें इधर-उधर मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिया अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय आएंगे तथा सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed