{"_id":"37f26fb09c8928b3bb71ef0f785bfd8f","slug":"rdso-to-help-lucknow-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेट्रो के लिए आरडीएसओ भी करेगा मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मेट्रो के लिए आरडीएसओ भी करेगा मदद
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Sat, 14 Sep 2013 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो रेल परियोजना के लिए मेट्रो सेल अब आरडीएसओ की भी मदद लेगी।
विज्ञापन
न केवल मदद, बल्कि रेल आधारित परिवहन सेवा होने के नाते कई मुद्दों पर आरडीएसओ मैनुअल (नियमावली) का सहारा लेकर भी काम करना पड़ेगा।
इस संबंध में शनिवार दोपहर मेट्रो सेल के ऑफिस में आरडीएसओ और मेट्रो के अधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें इससे जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें आरडीएसओ के डायरेक्टर (अरबन डेवलपमेंट एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट) राजेश कुमार और मेट्रो सेल के चेयरमैन राजीव अग्रवाल मौजूद रहे।
बैठक के बाद राजीव अग्रवाल ने बताया कि मेट्रो एक रेल बेस्ड ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम है, जिसमें आरडीएसओ की मदद लेना अनिवार्य है। मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए आरडीएसओ का एक मैनुअल है, जिसका पालन किया जाना आवश्यक है। इसलिए बैठक का दौर शुरू किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि, आरडीएसओ के डायरेक्टर ने उनको नियमावली की जानकारी दी। इसके अलावा कहां कहां रेलवे की अनुमति की आवश्यकता होगी, इस मुद्दे पर भी चर्चा की गई। इस संबंध में एक और बड़ी बैठक बहुत जल्द ही होगी।
विज्ञापन
एचपीसी का बना रहे एजेंडा
मेट्रो की हाईपावर कमेटी (एचपीसी) की 18 सितंबर को होने वाली मीटिंग को लेकर क्या क्या एजेंडे होने चाहिए, इस संबंध में भी मेट्रो सेल के अधिकारियों ने आपस में विर्मश किया।
इस मीटिंग में स्पेशल पर्पज व्हीकल एलएमआरसी के गठन, पुनवार्स नीति के बनने और केंद्र में डीपीआर के अनुमोदन संबंधी अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसी चर्चा को लेकर शुरुआती खाका इस बैठक में बनाया गया।