{"_id":"6548a48e3ab0b67ab70ee655","slug":"ravi-prakash-verma-joins-congress-in-lucknow-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कांग्रेस में शामिल हुए रवि प्रकाश वर्मा, बोले- नेताजी के बाद सपा में जनता की आवाज उठाने वालों की जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कांग्रेस में शामिल हुए रवि प्रकाश वर्मा, बोले- नेताजी के बाद सपा में जनता की आवाज उठाने वालों की जगह नहीं
Mon, 06 Nov 2023 07:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Nov 2023 07:38 PM IST
सार
पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने सोमवार को अपनी बेटी डॉ. पूर्वी वर्मा के साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली। शनिवार को उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से दिल्ली में मुलाकात की थी।
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल हुए रवि प्रकाश वर्मा व पूर्वी वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा से इस्तीफा देने वाले पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने बेटी डा. पूर्वी सहित सैकड़ों समर्थकों के साथ सोमवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी की सदस्यता लेने वालों ने कांग्रेस के नेतृत्व में संविधान बचाने की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी से तीन बार लोकसभा एवं एक बार राज्यसभा सदस्य रहे रवि प्रकाश वर्मा अपनी बेटी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ पूर्वी वर्मा के साथ दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, संगठन सचिव अनिल यादव व अन्य नेताओं ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया। अजय राय ने इन दोनों को तिरंगा पट्टिका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
इसके बाद परिसर में बने पांडाल में आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व सांसद के साथ आए पूर्व ब्लाक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों, प्रधानों सहित अन्य नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सोच और नीतियों से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। सभी जाति और धर्म के लोग भाजपा की समाज तोड़ो राज करो की नीति और नीयत से परिचित हो चुके हैं। आने वाले समय में वोट की चोट देकर देश एवं प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा की निरंकुश सरकार को उखाड़ फेका जाएगा। इस दौरान पूर्व सांसद पीएल पुनिया, अनिल यादव, सीपी राय, दिनेश सिंह, सचिन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बसपा नेता ने ली सदस्यता
समारोह के दौरान बहुजन समाज पार्टी से दो बार विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी रहे नवाब फैजान अली खान ने भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। इसी क्रम में नव भारत पार्टी के अध्यक्ष राज बहादुर ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने की घोषणा की।
समाजवाद के सिद्धांत से भटक गई सपा- वर्मा
पूर्व संसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि अब सपा समाजवाद के सिद्धांत से भटक गई है। वहां पूंजीवादी व्यवस्था हावी है। नेताजी के निधन के बाद सपा में मेहनती और जनता की आवाज उठाने वालों के लिए जगह नहीं है। इसलिए सपा से इस्तीफा दिया। कांग्रेस जनता की आवाज उठा रही है। इसलिए कांग्रेस में घर वापसी की है।
उन्होंने कहा कि माता- पिता दोनों कांग्रेस में रहे हैं। कुछ समय के लिए सपा में गए थे, लेकिन अब वहां हालात बेहद खराब हैं। गठबंधन के सवाल पर पूर्व सांसद ने कहा कि कंग्रेस मजबूत हो रही है। देश व प्रदेश के लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। भाजपा को सत्ता से रोकने के लिए सपा ही नहीं विभिन्न दलों से गठबंधन होना तय है। सवाल गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने का नहीं है बल्कि बड़ी लड़ाई लड़ने की है।
खीरी से सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकी डा. पूर्वी पटेल ने कहा कि उनका पूरा परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है। 10 बार खीरी लोकसभा क्षेत्र की जनता ने प्रतिनिधित्व का मौका दिया। अब एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में युवाओं के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा ने देश को आकर्षित किया, जिससे प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।