फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ravana Temple in Lucknow: Worship is done every year on Dussehra, the tradition has been going on for 123 year

लखनऊ में रावण मंदिर: हर साल दशहरे पर होती है पूजा, 123 सालों से चली आ रही है परंपरा, देखिए वीडियो

Tue, 24 Oct 2023 07:39 AM IST
रोहित मिश्र अर्जुन साहू, अमर उजाला लखनऊ
अर्जुन साहू, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 24 Oct 2023 07:39 AM IST
सार

स्थानीय पूर्व सभासद विष्णु त्रिपाठी उर्फ लंकेश हर साल दशहरा पर रावण की प्रतिमा की पूजा करते आए हैं। बीते साल उनका निधन हो गया था। 

विज्ञापन
Ravana Temple in Lucknow: Worship is done every year on Dussehra, the tradition has been going on for 123 year
रावण दरबार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशहरे के दिन रावण के पुतला जलाकर उसे मारने की परंपरा आदि काल से चली आ रही है। लेकिन लखनऊ का एक ऐसा मंदिर है जहां दशहरा के दिन रावण की पूजा की जाती है। 

विज्ञापन


रावण को बुराई का प्रतीक माना जाता है। दशहरे पर हम हर साल उसके पुतले जलाकार बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हैं। पर लखनऊ के एक मंदिर में ऐसा नहीं होता है। लखनऊ के रानी कटरा के चार धाम मंदिर में रावण का दरबार सजाया जाता है। हर साल दशहरा पर उसकी पूजा की जाती है। यह परपंरा बीते 123 साल से चली आ रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पूर्व सभासद विष्णु त्रिपाठी उर्फ लंकेश हर साल दशहरा पर रावण की प्रतिमा की पूजा करते आए हैं। बीते साल उनका निधन हो गया था। अब इस बात की चिंता की जा रही है कि उनके ना रहने पर इस रस्म को कौन आगे ले जाएगा। इस मंदिर में दशहरा के दिन कई लोग पूजा करने भी आते हैं। उनके बीच भी इस बात की चर्चा है कि इस बार रावण की पूजा कौन करेगा। 

ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण लगभग 123 वर्ष पूर्व कुंदन लाल कुंज बिहारी ने करवाया था। मंदिर के पास चारों धाम भी हैं। इसे छोटी काशी कहा जाता है। यहां पर रामेश्वरम भगवान हैं। रामसेतु है साथ ही यहां लंका भी बनाई गई है। 

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि विष्णु त्रिपाठी के कोई करीबी व्यक्ति यहां पूजा अर्चना कर सकते हैं। दशहरा के दिन यहां एक छोटा सा मेला भी लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed