{"_id":"5bc9f8d5bdec22699b148aaf","slug":"ravan-dahan-in-aish-bagh-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी में मिल गया दशानन रावण का घमंड, धू-धू कर जल गया बुराई का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी में मिल गया दशानन रावण का घमंड, धू-धू कर जल गया बुराई का प्रतीक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
dussehra celebration
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रदेश भर में मनाया गया। इस मौके पर अलग-अलग जिलों में रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला जलाया गया। वहीं, लखनऊ के ऐशबाग में 121 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन व कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी रामलीला मैदानों का जीर्णोंद्धार कराएगी। राजधानी के ऐतिहासिक ऐशबाग रामलीला मैदान में ओपन थियेटर और वातानुकूलित हॉल का निर्माण कराने के साथ अत्याधुनिक सविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
ऐशबाग में तुलसीदासजी के समय से रामायण हो रही है। उसके बाद लखनऊ के नवाबों ने सौहार्द को बनाए रखते हुए यहां रामलीला मंचन जारी रखा। ऐशबाग में ईदगाह और रामलीला मैदान के लिए बराबर जमीन आवंटित की। अब योगी सरकार ने ऐशबाग रामलीला मैदान के कायाकल्प का कार्य हाथ में लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी रामलीला मैदानों में चारदीवारी बनाने के साथ जीर्णोंद्धार कार्य कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने चौक और ऐशबाग की रामलीला को लेकर अपने संस्मरण सुनाए। प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने लोगों से राम के आदर्श को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए सरकार के कामकाज की तारीफ की।