{"_id":"583001bc4f1c1bcc5e8fe3c3","slug":"ration-crisis-in-december-due-to-currency-ban","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में होगी राशन की दिक्कत, अनाज उठान के लिए नहीं बन पा रहे ड्राफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर में होगी राशन की दिक्कत, अनाज उठान के लिए नहीं बन पा रहे ड्राफ्ट
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 19 Nov 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
दाल की हो रही तस्करी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े तीन लाख राशन कार्डधारकों के लिए दिसंबर में राशन का अनाज मिलने में परेशानी हो सकती है। कोटेदार दिसंबर में राशन दुकानों से वितरित होने वाले अनाज की उठान के लिए ड्राफ्ट नहीं बनवा पा रहे हैं।
विज्ञापन
एसएफसी द्वारा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन स्वीकार न किए जाने से 20 से 25 नवंबर तक गोदामों से होने वाली अनाज उठान लेट होना तय है। ऐसे में पांच दिसंबर से प्रस्तावित वितरण दिवस तक अनाज उठान नहीं हो पाया तो कार्डधारकों को मुसीबत झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
हर माह की 20 से 25 तारीख तक कोटेदार आवंटित अनाज के लिए एडवांस ड्राफ्ट या ट्रेजरी खाते में आरटीजीएस से भुगतान कर रसीद एसएफसी गोदाम प्रभारियों को देते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद ही राशन दुकानों तक गेहूं-चावल व चीनी पहुंचाई जाती है। वहीं ग्रामीण इलाकों में एडवांस ड्राफ्ट जमा कर राशन विक्रेता अनाज गोदाम से प्राप्त कर वितरण के लिए लाता है। दिसंबर में पांच तारीख से राशन अनाज का वितरण होना है।
सस्ती दर का अनाज मिलने में होगी परेशानी
डेमो
- फोटो : demo pic
लेकिन आठ नवंबर से देश में लागू नोटबंदी के बाद बैंक सिर्फ नोट एक्सचेंज से जुड़े कार्य कर रहे हैं। ऐसे में ड्राफ्ट न बन पाने में दिक्कत है। राशन विक्रेताओं का कहना है कि एसएफसी से जुड़े जिम्मेदारों ने साफ कह दिया है कि बिना एडवांस ड्राफ्ट के अनाज राशन दुकानों पर नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में कार्डधारकों को सस्ती दर का अनाज मिलने में परेशानी झेलनी पड़ेगी।
‘आपूर्ति विभाग और जिला प्रशासन की पूरी स्थिति पर नजर है। ड्राफ्ट न बन पाने पर दुकानदारों को आरटीजीएस के तहत सीधे ट्रेजरी खाते से आवंटित अनाज का पैसा जमा करवाने की व्यवस्था की जाएगी। किसी भी हालत में वितरण प्रभावित नहीं होगा।’ - केएस पांडेय, एडीएम आपूर्ति
‘आपूर्ति विभाग और जिला प्रशासन की पूरी स्थिति पर नजर है। ड्राफ्ट न बन पाने पर दुकानदारों को आरटीजीएस के तहत सीधे ट्रेजरी खाते से आवंटित अनाज का पैसा जमा करवाने की व्यवस्था की जाएगी। किसी भी हालत में वितरण प्रभावित नहीं होगा।’ - केएस पांडेय, एडीएम आपूर्ति