{"_id":"5e7b35c88ebc3e75e205f677","slug":"rate-of-vegetables-and-fruits-hiked-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: मंडियों में उमड़ी भीड़ तो आसमान पर कीमतें, सब्जी विक्रेता वसूल रहे मनमाने दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: मंडियों में उमड़ी भीड़ तो आसमान पर कीमतें, सब्जी विक्रेता वसूल रहे मनमाने दाम
Wed, 25 Mar 2020 05:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Mar 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी के मंगलवार रात 21 दिन के पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लखनऊ में खरीदारी के लिए गली-मुहल्लों में खुली दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। नरही में सब्जी खरीदने के लिए लोग घरों से निकल पड़ें।
वहीं, इससे पहले दिन में सब्जी व फल मंडी में आवक घटी तो सब्जियों और फलों की कीमतों में भी तेजी आ गई है। मंगलवार को दुबग्गा सब्जी व फल मंडी में सुबह से भीड़ रही।
लोगों का कहना है कि दुकानदारों ने सब्जियों और फलों के मनमाने दाम लिए। सब्जियों के 10 से 30 किलो तक अधिक दाम वसूले जा रहे हैं जबकि फलों की कीमतों में भी 30 से 40 रुपये तक की तेजी है।

फुटकर विक्रेता भी मनचाही कीमत वसूल कर रहे
लॉकडाउन होने की अवधि बढ़ने से लोगों के मन में यह बात घर कर गई कि यह स्थिति लंबे समय तक रह सकती है। दुकानदार कैलाश मौर्य ने बताया कि किसान सब्जी लेकर बाजार तक नहीं जा पा रहे हैं। दोपहर में ही सारा माल बिक गया।
अजीत मौर्य ने बताया कि फुटकर विक्रेता भी मनचाही कीमत वसूल रहे हैं। 20 रुपये किलो वाली लौकी, 40 रुपये किलो मिली, संतरा 40 रुपये किलो बिका, पपीते के दाम भी 40 रुपये प्रति किलो से 60 प्रति किलो हो गए। 50 से 60 रुपये किलो वाला सेब 80 से 100 प्रति किलो तक बिक रहा है।

दुबग्गा सब्जी मंडी का हाल
23 मार्च को कीमतें
आलू 25 से 30 किलो
हरी धनिया 100 से 120 किलो
हरा मटर 30 से 40 किलो
प्याज 25 से 30 किलो
हरी मिर्च 100 से 120 किलो
लौकी 25 से 30 किलो
भिंडी 50 किलो
फूलगोभी 20 एक
बंदगोभी 15 एक
आलू 25 से 30 किलो
हरी धनिया 100 से 120 किलो
हरा मटर 30 से 40 किलो
प्याज 25 से 30 किलो
हरी मिर्च 100 से 120 किलो
लौकी 25 से 30 किलो
भिंडी 50 किलो
फूलगोभी 20 एक
बंदगोभी 15 एक
यहां देखें- 24 मार्च की कीमतें
24 मार्च की कीमतें
आलू 30 से 40 किलो
हरी धनिया 120 किलो
हरा मटर 50 से 60
प्याज 50 किलो
हरी मिर्च 160 किलो
लौकी 40 से 50 किलो
भिंडी 60 किलो
फूलगोभी 30 एक
बंदगोभी 25 से 30 एक
आलू 30 से 40 किलो
हरी धनिया 120 किलो
हरा मटर 50 से 60
प्याज 50 किलो
हरी मिर्च 160 किलो
लौकी 40 से 50 किलो
भिंडी 60 किलो
फूलगोभी 30 एक
बंदगोभी 25 से 30 एक
मंडी में दोगुने दाम पर बिके फल
नवरात्र पर्व शुरू होने से एक दिन पहले मंगलवार को लोगों को दोगुनी कीमत पर फल खरीदने पड़े। केला व पूजा का नारियल मनमाने दाम पर बेचे गए। पानी वाला जो नारियल 30 से 40 रुपये में बिक रहा था, उसे 60 से 70 रुपये प्रति पीस बेचा गया।
इसी प्रकार इसकी पूजा सामग्री खरीदने के लिए मंगलवार को लोग बाजार पहुंचे तो एक या दो दुकानें ही खुली मिलीं। वहां पूजन सामग्री मनमाने दाम पर मिली। 10 से 15 रुपये का सूखा नारियल 20 से 30 रुपये में बिका। डालीगंज के फल विक्रेता रामगुलाम ने बताया कि महंगा फल खरीदकर लाए तो महंगा ही बेचना पड़ेगा। इसके साथ ही फल बेचने के दौरान जान जोखिम में भी डाल रहे हैं।
कीमत पहले कीमत अब
केला 30 से 40 50 से 60
सेब 60 से 70 120 से 140
अंगूर 60 से 70 80 से 100
अनार 50 से 60 100 से 120
पानी नारियल 30 से 40 60 से 70
(कीमत रुपये/किलो)

कनकहा बाजार में भी बढ़ीं कीमतें
निगोहां कस्बे में हाईवे किनारे सब्जी दुकानदारों ने भी भाव ऊंचे कर दिए हैं। मंगलवार को कनकहा बाजार में टमाटर 60 रुपये किलो, आलू 25 रुपये , हरी मिर्च 200 रुपये किलो, धनिया 10 रुपये में 50 ग्राम बिका। वहीं, मंगलवार को निगोहां कस्बे में आलू 35 रुपये किलो, टमाटर 70 रुपये किलो, भिंडी 80 रुपये किलो, कद्दू 40 रुपये किलो बेची गई। स्थानीय ग्रामीण वीरेंद्र, अंकित, रमेश, कमल ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को कीमताें पर रोक लगानी चाहिए।