फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rate of flour and pulses hiked during lockdown in lucknow

लखनऊः इक्का दुक्का खरीदार, फिर भी महंगा आटा, दाल, सब्जियों की कीमत में भी जबरदस्त उछाल

Fri, 10 Apr 2020 03:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Apr 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
rate of flour and pulses hiked during lockdown in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पूरा लखनऊ सील होने की अफवाह के चलते जहां बुधवार को बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी थी, वहीं गुरुवार को बाजारों में इक्का-दुक्का खरीदार ही नजर आए।

विज्ञापन


यह अलग बात रही गुरुवार को लखनऊ के थोक कारोबारी अपनी दुकानें बंद रखते हैं, जिस कारण बाजारों में सन्नाटा ही रहा। डालीगंज में खुदरा आटा जो 26 से 28 रुपये किलो बिक रहा था। गुरुवार को वह 30 से 32 रुपये किलो तक बिका।
विज्ञापन


इसी प्रकार 88 से 90 रुपये किलो बिकने वाली अरहर दाल 100 से 110 रुपये किलो तक बिकी। जबकि अन्य जरूरत की वस्तुएं चावल, उड़द दाल, चना दाल, चीनी, छोला, चायपत्ती, बेसन आदि की कीमतें पहले की ही तरह रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आलू 30 रुपये और 60 रुपये किलो बिका टमाटर 

rate of flour and pulses hiked during lockdown in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

थोक मंडी में व्यापारियों ने लॉकडाउन के हालात को देखते हुए आलू और टमाटर की जमाखोरी शुरू कर दी है। उनकी मंशा है कि इसकी मांग बढ़ने पर उसे मनमानी कीमत पर बेच सकें।

जो आलू दो दिन पहले 20 रुपये किलो बिक रहा था, उसे 30 रुपये किलो बेचा गया। इसी प्रकार 25 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 60 रुपये किलो तक बिक रहा है।

लौकी 20 रुपये किलो और कद्दू 10 रुपये किलो और प्याज 15 से 25 रुपये किलो बिक रहा है। सिर्फ  आलू और टमाटर की खपत बढ़ने से दुकानदार और व्यापारी मुनाफाखोरी कर रहे हैं।

आटा लेकर आ रहे वाहन का किया चालान

rate of flour and pulses hiked during lockdown in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी के एक थोक कारोबारी के आटे से लदे वाहन का पुलिस ने चालान कर दिया गया। उसे बाराबंकी वापस लौटना पड़ा। व्यापारी नेता भारत भूषण गुप्ता ने आरोप लगाया कि यह वाहन बाराबंकी से आटा लेकर लखनऊ आ रहा था।

लखनऊ और बाराबंकी की सीमा पर चेकिंग दस्ते ने पास होने के बाद भी वाहन का चालान करके उसको वापस भेज दिया। इससे थोक कारोबारियों में नाराजगी है। उन्होंने कहा यदि दो दिन आटा और अरहर दाल की सप्लाई सामान्य रूप से नहीं हो सकी तो उसका अभाव हो सकता है । 

सब्जियों की कीमतों में आया उछाल

rate of flour and pulses hiked during lockdown in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

निशातगंज, हजरतगंज व नरही बाज़ार में सख्ती का असर रहा। सब्जी कुछ मंहगी हुई है। सब्जी वालों का कहना है कि मंडी में माल नहीं आया। इसकी वजह से टमाटर 50 से 60 रुपये, भिंडी 60 से 70 रुपये में बिकी।

पुलिस लगातार घूमती रही। गोमतीनगर में सेंट जोेसेफ  अस्पताल के सामने के मेडिकल स्टोर खुले थे पर सन्नाटा था। वहीं विनय खंड, विशाल खंड मार्केट, पत्रकारपुरम, नीलकंठ, मिठाईवाला चौराहा स्थित बाजार में पूरी तरह सन्नाटा रहा।

नरही में पुलिस ने सब्जी-फल मंडी और दुकानें बंद कराईं। मुंशी पुलिया और टेढ़ी पुलिया से कपूरथला और महानगर में गोल मार्केट, निशातगंज मार्केट में इक्का-दुक्का सब्जी के ठेले ही दिखे। डालीगंज में भी सड़क की परचून व दूध ब्रेड की पांच-छह दुकानें ही खुली मिलीं। इन क्षेत्रों में पुलिस लगातार गश्त करती रही और अनावश्यक घूमने वालों को पकड़कर उनका चालान भी काटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed