फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rat cut power supply in up

यूपी में चूहों ने काट दी दो उपकेंद्रों की बिजली

Fri, 13 Mar 2015 12:01 PM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
rat cut power supply in up

132 केवी टिकैतराय तालाब उपकेंद्र के पैनल में घुसे चूहे ने अपट्रॉन व नूरबाड़ी की बिजली गुल कर दी। इसमें अपट्रान उपकेंद्र की बिजली सुबह नौ बजे बहाल हो गई, लेकिन नूरबाड़ी में शाम तक संकट बना रहा।

विज्ञापन


अपट्रॉन खंड के एक्सईएन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 6:15 बजे अचानक टिकैतराय तालाब से अपट्रॉन उपकेंद्र की निकली 33 केवी लाइन के पैनल में चूहा घुस गया। इसके चलते धमाके के बाद बिजली बंद हो गई।
विज्ञापन


इससे टिकैतराय तालाब कॉलोनी, राजाजीपुरम, मेहदीगंज, हैदरगंज, सुप्पा रौस, सआदतगंज सुबह 9 बजे बिजली बंद रही। लेकिन दोपहर तीन बजे अचानक दो 11 केवी फीडर में खराबी आने से नूरबाड़ी इलाके में शाम छह बजे तक परेशानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे छोटे शाह आलम रोड, दरगाह रोड, फाजिलनगर, नूरबाड़ी, कर्बला चौराहा एवं बुनियादबाग में बिजली व पानी संकट भी रहा। बालाघाट उपकेंद्र बृहस्पतिवार को छह घंटे तक ठप रहा। इससे बालागंज समेत दो दर्जन इलाकों के 15 हजार उपभोक्ताओं की बत्ती गुल हुई।

इससे जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। ठाकुरगंज खंड के एक्सईएन संदीप सिंह ने बताया कि गर्मियों में बिजली समस्या न हो। इसके लिए 12 मार्च को बालाघाट उपकेंद्र पूरे सिस्टम यानी पैनल, ऑयल सर्किट ब्रेकर, पावर ट्रांसफार्मर, लाइन को दुरुस्त किया गया।

इसके लिए सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रही। इसके कारण बालागंज, रस्तोगीनगर, जल निगम रोड, एकतानगर, मरी माता मंदिर रोड, यासीनगंज, आजादनगर, अंबरगंज, जनरैलगंज, सरफराजगंज इलाकों में बिजली बंद रही।

पढ़ाया बिजली सप्लाई का पाठ

rat cut power supply in up

सरकार की जनहितकारी सुविधाओं को जनता तक पहुंचाने में लेसा फिसड्डी साबित हो रहा है। सरकार के प्रमुख सचिव (ऊर्जा) ने हफ्ते भर पहले घरेलू बिजली कनेक्शन से बीएंडएल फॉर्म की अनिवार्यता खत्म कर दिया है। इसके बाद भी आवेदकों को कनेक्शन पाने के लिए बीएंडएल फॉर्म लगाना पड़ रहा है जिसके लिए उपकेंद्र पर ठगा जा रहा है।

राजधानी के इंदिरानगर, रहीमनगर, विश्वविद्यालय, रेजीडेंसी एवं हुसैनगंज में नए बिजली कनेक्शन के आवेदकों ने बताया कि प्रमुख सचिव (ऊर्जा) संजय अग्रवाल की ओर से बीएंडएल फॉर्म खत्म किए जाने की छपी खबरों के बाद भी जूनियर इंजीनियरों ने बिना बीएंडएल फॉर्म के नए कनेक्शन का फॉर्म जमा नहीं कर रहें हैं।

आवेदकों को उपकेंद्र परिसर में बीएंडएल फॉर्म भरने वाले 400 से 500 रुपये लेकर उनको ठगने का काम कर रहे हैं। उपकेंद्र पर अधिकतर बीएंडएल फॉर्म भरने वाले दलाल हैं जो नए कनेक्शन को दिलाने में वसूली करते हैं। आवेदकों ने इसकी शिकायत लेसा के बड़े इंजीनिंयरों से भी की तो जवाब मिला कि जब तक प्रमुख सचिव का आदेश नहीं आएगा तब तक बीएंडएल फॉर्म की अनिवार्यता को खत्म नहीं किया जाएगा।

तीन पर बिजली चोरी का केस

rat cut power supply in up

पॉवर स्टेशन बीकेटी के जेई ने बुधवार की रात चेकिंग के दौरान कटिया लगाकर बिजली चोरी करते हुए गांव रामपुर बेहडा निवासी मेवालाल, चंद्रभानु एवं गांव सरकपुर सरैंया निवासी विनोद गिरि को पकड़ा। जेई ने बीकेटी थाने में तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट बिजली चोरी का केस दर्ज कराया है।

लखनऊ। सरकार ने गर्मियों में निर्बाध बिजली सप्लाई करने के लिए अभी से इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। गर्मियों में बिजली के ब्रेक डाउन कम से कम हों, इसके लिए मेंटेनेंस करने के निर्देश दिए गए हैं। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री के ऊर्जा सलाहकार ने लेसा के इंजीनियरों की क्लास लगाकर निर्बाध बिजली सप्लाई का पाठ पढ़ाया।

गुरुवार शाम चार बजे ऊर्जा सलाहकार कृपाल सिंह मध्यांचल निगम मुख्यालय पहुंचे। सलाहकार ने प्रबंध निदेशक प्रदीप टंडन की उपस्थित में मुख्य अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता तक से बिजली सप्लाई, बकाया बिल कनेक्शन काटने एवं राजस्व वसूली पर विस्तार से बातचीत की। इसके बाद सलाहकार ने उपकेंद्र के सिस्टम, ट्रांसफार्मर, एलटी लाइन एवं पेटी को 15 अप्रैल तक दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

उन्होंने ट्रांसफार्मर लोड बैलेंसिंग को सही करने, जर्जर पेटी को बदलने और ट्रांसफार्मर में ऑयल के लेबल को सही करने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने इंजीनियरों को बताया कि यह काम होने के बाद जनता को निर्बाध बिजली मिल सकेंगी।

मुख्य अभियंता सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि सलाहकार के निर्देश पर जल्दी ही अमल होना शुरू हो जाएगा। अब मेंटेनेंस और राजस्व की वसूली साथ-साथ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed